Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Nov, 2025 ♦ 9:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार के वकीलों को नीतीश सरकार की सौगात… जानें क्या
    ट्रेंडिंग

    बिहार के वकीलों को नीतीश सरकार की सौगात… जानें क्या

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीतीश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के CM नीतीश कुमार ने रविवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में वकीलों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी पंजीकृत वकीलों को अब हर महीने 5000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सीएम ने इसे न्याय व्यवस्था को मजबूत करने और वकीलों को सम्मान देने का ऐतिहासिक कदम बताया।

    वकीलों की भूमिका अहम

    CM ने कहा कि वकील समाज में न्याय दिलाने और जनता की आवाज उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कई बार छोटे शहरों और जिलों में काम करने वाले वकीलों, खासकर नए वकीलों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। यह राशि सीधे वकीलों के बैंक खाते में जमा होगी।

    डिप्टी CM ने दी जानकारी

    डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने एक्स पर बताया कि 1 जनवरी 2024 से पंजीकृत नए वकीलों को तीन साल तक हर महीने 5000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। इसका भुगतान बिहार राज्य बार काउंसिल के जरिए होगा। इसके अलावा, अधिवक्ता संघों को ई-लाइब्रेरी के लिए 5 लाख रुपये, बिहार अधिवक्ता कल्याण न्यास समिति को 30 करोड़ रुपये की सहायता, आयकर दायरे से नीचे की आय वाले वकीलों को चिकित्सा सहायता और महिला वकीलों के लिए पिंक टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी।

    नये वकीलों को तीन साल तक मिलेगा प्रतिमाह 5000 रुपये!

    एनडीए सरकार ने 1 जनवरी 2024 से नामांकित सभी नये अधिवक्ताओं को तीन वर्षों तक प्रतिमाह पांच हजार रुपये स्टाइपेंड दिए जाने वाले प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।

    इसका भुगतान बिहार राज्य बार काउंसिल के माध्यम से किया जाएगा।…

    — Samrat Choudhary (@samrat4bjp) September 21, 2025

    किन्हें मिलेगा लाभ?

    यह सहायता केवल बिहार बार काउंसिल में पंजीकृत और सक्रिय प्रैक्टिस करने वाले वकीलों को मिलेगी। जल्द ही आवेदन प्रक्रिया और दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

    न्याय व्यवस्था होगी मजबूत

    सीएम नीतीश ने कहा कि इस कदम से वकीलों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी, जिससे वे अधिक निष्ठा के साथ काम कर सकेंगे। इससे न्यायिक व्यवस्था मजबूत होगी और जनता का भरोसा बढ़ेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है, और यह योजना उसी दिशा में एक और कदम है।

    Nitish government's gift to Bihar lawyers: Financial assistance of Rs 5000 per month Nitish government's gift to Bihar lawyers... know what बिहार के वकीलों को नीतीश सरकार की सौगात... जानें क्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिक्षा को लेकर DC की सख्ती, शिक्षकों को सिलेबस अपडेट और बच्चों से संवाद पर दिया जोर
    Next Article नाले में बहे मासूम की मिली बॉडी, दो किलोमीटर दूर रानी सती तालाब से हुआ बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में नशे का धंधा चला रहा था पूरा परिवार, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा…

    November 5, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद पुलिस का कुख्यात प्रिंस खान पर शिकंजा, मनी लॉड्रिंग व हवाला में सक्रिय चार गुर्गे गिरफ्तार

    November 5, 2025
    ट्रेंडिंग

    पटना में विधानसभा चुनाव को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव, कई इलाकों में सामान्य वाहनों पर रोक

    November 5, 2025
    Latest Posts

    रांची में नशे का धंधा चला रहा था पूरा परिवार, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा…

    November 5, 2025

    झारखंड में 22 प्रत्याशियों पर गिर सकती है गाज, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

    November 5, 2025

    जामताड़ा में अपहरण कांड का खुलासा, अंतर जिला गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार

    November 5, 2025

    JSSC-CGL पेपर लीक प्रकरण में बाबूलाल मरांडी ने सरकार और CID पर लगाए आरोप

    November 5, 2025

    बोकारो में हाइवा ने पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल

    November 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.