Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»कोरोना संकट : गुजरात के वडोदरा, अहमदाबाद, सूरत और राजकोट में भी लगा नाइट कर्फ्यू
    देश

    कोरोना संकट : गुजरात के वडोदरा, अहमदाबाद, सूरत और राजकोट में भी लगा नाइट कर्फ्यू

    Team JoharBy Team JoharMarch 16, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    अहमदाबाद। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुजरात सरकार ने चार महानगरों में नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया है। गुजरात सरकार ने वडोदरा, अहमदाबाद, सूरत और राजकोट में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। ये नाइट कर्फ्यू 17 मार्च से शुरू होगा और 31 मार्च तक जारी रहेगा। 
    गुजरात के इन चारों महानगरों में रात दस बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इसके अलावा 16 मार्च यानी आज से रात 12 बजे से छह बजे तक इन चारों महानगरों में प्री-नाइट कर्फ्यू सिस्टम बना रहेगा। बता दें कि इससे पहले अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे टी-20 मैचों के लिए दर्शकों पर प्रतिबंध लगा दिया। 

    कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से ही गुजरात के मंत्री ईश्वर पटेल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं तीन दिन पहले ईश्वर पटेल ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि कोरोना वैक्सीन का असर 14 दिन बाद होता है, इसलिए 14 दिनों तक सावधानी रखनी चाहिए। ईश्वर पटेल का इलाज अहमदाबाद के संयुक्त राष्ट्र मेहता अस्पताल में चल रहा है। 

    बता दें कि गुजरात में सोमवार को पिछले 24 घंटे में 890 मामले सामने आए थे। इसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2.79 लाख के पार चला गया है। वहीं सोमवार को 594 मरीज कोरोना वायरस से ठीक होकर अपने घर वापस लौटे। सोमवार को सूरत में 262, अहमदाबाद में 209, वडोदरा में 97 और राजकोट में 95 नए मामले सामने आए थे। 

    covid 19 Gujarat Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा के सवाल पर सदन में सीएम का जवाब, अप्रैल के पहले हफ्ते में होगी बालू घाट की नीलामी
    Next Article खूंटी: 2 लाख का इनामी नक्सली सामुएल कंडुलना गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मॉर्निंग वॉक के समय दिल्ली पुलिस ने उठाया था, अब वो पूर्व ब्यूरोक्रैट मांग रहे हैं चीफ जस्टिस सूर्यकांत का इस्तीफा

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश में महंगाई बढ़ी, झारखंड में घटी, अगस्त में 3.14 प्रतिशत रही महंगाई दर

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    Latest Posts

    मॉर्निंग वॉक के समय दिल्ली पुलिस ने उठाया था, अब वो पूर्व ब्यूरोक्रैट मांग रहे हैं चीफ जस्टिस सूर्यकांत का इस्तीफा

    September 24, 2026

    24 सितंबर : वो पहला प्रयास, जब ISRO ने पूरी धमक के साथ मंगल ग्रह की कक्षा में किया था प्रवेश

    September 24, 2026

    झारखंड : जमशेदपुर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी हुई दुर्घटना का शिकार, मौ’त

    September 24, 2026

    देश में महंगाई बढ़ी, झारखंड में घटी, अगस्त में 3.14 प्रतिशत रही महंगाई दर

    September 24, 2026

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.