Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»10 जून से झारखंड में बालू खनन पर लग सकती है NGT की रोक
    झारखंड

    10 जून से झारखंड में बालू खनन पर लग सकती है NGT की रोक

    Team JoharBy Team JoharJune 7, 2025Updated:June 7, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में बालू खनन पर प्रतिबंद हर साल मौनसून महिने में लगाई जाती है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के आदेश के तहत इस बार 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू खनन पर प्रतिबंद लगने की उम्मीद जताई जा रही है। इस कड़ी में बालू माफिया और सिंडिकेट पहले ही सक्रिय हो गए हैं। बालू की जमाखोरी तेज़ हो गई है, जिससे कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है।

    राजधानी में बालू ज्यादा मेहंगा

    पांच दिन पहले तक जहां एक हाईवा (500 सीएफटी) बालू की कीमत ₹28,000 थी, वहीं अब यह ₹33,000 तक पहुंच गई है। वहीं टर्बो (100 सीएफटी) बालू ₹4500 से बढ़कर ₹6500 में बिक रहा है। राजधानी रांची में सबसे ज़्यादा कीमतों में उछाल देखा गया है। अनुमान है कि 10 जून के बाद बालू और महंगा हो सकता है।

    सरकारी दर से चार गुना महंगे दाम पर बिक रहा बालू

    राज्य सरकार ने बालू की दर ₹7.87 प्रति सीएफटी तय की है। यानी 100 सीएफटी बालू की सरकारी कीमत ₹787 होती है और ढुलाई मिलाकर यह अधिकतम ₹3300 तक पहुंचनी चाहिए। लेकिन वर्तमान में यह ₹6000 से ₹6500 तक बेचा जा रहा है। यह सरकारी दर से करीब चार गुना महंगा है। इस जमाखोरी और कालाबाजारी में पुलिस, प्रशासन और कुछ स्थानीय नेताओं की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।

    राज्य में 44 अधिकृत घाट

    झारखंड में कुल 44 अधिकृत बालू घाट हैं, लेकिन फिलहाल केवल 27 घाटों से ही वैध खनन हो रहा है। लगभग 100 घाटों को पर्यावरणीय मंजूरी मिलने की प्रक्रिया अभी लंबित है। नियमों में बदलाव के कारण नए टेंडर भी जारी नहीं हो पा रहे हैं। इस स्थिति का फायदा उठाते हुए A कैटेगरी के 400 से अधिक घाटों से अवैध बालू खनन किया जा रहा है।

    पलामू में ग्रामीण बोरी से ला रहे बालू

    पलामू जिले के मोहम्मदगंज क्षेत्र में ग्रामीण कोयल नदी से बोरी में बालू भरकर ला रहे हैं ताकि निर्माण कार्यों में उसका इस्तेमाल कर सकें। यहां रोजाना सैकड़ों ग्रामीण बालू जमा कर रहे हैं।

    जिलेवार बालू की स्थिति और कीमतें (100 CFT के अनुसार) :

    जिलाकीमत (₹)अन्य जानकारी
    रांची₹65003 घाट चालू, श्यामनगर में 2 लाख CFT स्टॉक
    लातेहार₹1000 (अवैध)कोई घाट टेंडर नहीं, अवैध खनन
    गढ़वा₹450010 स्टॉकिस्ट, बिहार से बालू आयात
    सिमडेगा₹3000 (80 CFT)बिहार के नाम पर स्थानीय बालू की बिक्री
    गुमला₹16004 लाख CFT स्टॉक, कोई टेंडर नहीं
    पलामू₹400092 घाट, सिर्फ 1 वैध; ग्रामीण खुद उठा रहे बालू
    बोकारो₹4500 (80 CFT)कोई वैध स्टॉकिस्ट नहीं
    खूंटी₹60005.5 लाख CFT स्टॉक, अवैध बिक्री ज्यादा
    गिरिडीह₹1800कोई टेंडर नहीं, पूरी तरह अवैध उठाव
    जामताड़ा₹20003 स्टॉकिस्ट, 2 लाख CFT स्टॉक
    चाईबासा₹6000 (120 CFT)कोई स्टॉकिस्ट नहीं, अवैध धंधा
    चतरा₹3500लिलाजन नदी के 3 घाट चालू, 4 लाख CFT स्टॉक

    झारखंड में बालू की कालाबाजारी और जमाखोरी से आम जनता को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जब तक बालू घाटों का पारदर्शी टेंडर नहीं होगा और प्रशासनिक निगरानी नहीं बढ़ेगी, तब तक बालू की महंगाई और अवैध धंधा थमने की उम्मीद कम है।

    Also Read : पटना प्रशासन बकरीद को लेकर अलर्ट, सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था चाक-चौबंद

    10 जून से 15 अक्टूबर construction material Environmental Protection Illegal Mining jharkhand Jharkhand news June 10 to October 15 National Green Tribunal NGT Jharkhand NGT order NGT आदेश NGT झारखंड sand crisis sand hoarding Sand Mafia sand mining ban sand price hike sand rates sand syndicate अवैध खनन झारखंड झारखंड समाचार निर्माण सामग्री नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल पर्यावरण संरक्षण बालू की कीमतें बालू खनन प्रतिबंध बालू जमाखोरी बालू माफिया बालू संकट बालू सिंडिकेट रेत की कीमत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिलंबित IAS विनय चौबे समेत 8 लोगों की होगी संपत्ति जांच, राज्य सरकार से मिली मंजूरी
    Next Article दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को धमकी देने वाला गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.