Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Sep, 2025 ♦ 11:36 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का शपथ ग्रहण आज, राष्ट्रपति मुर्मू दिलाएंगी शपथ
    ट्रेंडिंग

    नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का शपथ ग्रहण आज, राष्ट्रपति मुर्मू दिलाएंगी शपथ

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 12, 2025Updated:September 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राधाकृष्णन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : भारत के नवनिर्वाचित 15वें उपराष्ट्रपति चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह उन्हें पद की शपथ दिलाएंगी। समारोह से पहले कई प्रमुख राजनीतिक नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली आ चुके हैं।

    मंगलवार को मिली थी जीत

    एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन को 9 सितंबर को हुए चुनाव में 452 वोट मिले, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार व पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट प्राप्त हुए। राज्यसभा महासचिव व निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने बताया कि कुल 781 सांसदों में से 767 ने वोट डाले, जो 98.2 प्रतिशत मतदान है। इनमें 752 वैध और 15 अवैध वोट थे। प्रथम वरीयता के लिए जरूरी बहुमत 377 था। एनडीए को 427 सांसदों का समर्थन था, लेकिन वाईएसआरसीपी के 11 सांसदों ने भी राधाकृष्णन का साथ दिया। उम्मीद से 14 वोट ज्यादा मिलने से विपक्ष में क्रॉस-वोटिंग की अटकलें लगीं।

     13 सांसदों ने किया बहिष्कार

    चुनाव में 13 सांसद मतदान से दूर रहे। इनमें बीजू जनता दल (बीजेडी) के 7, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के 4, शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के 1 और एक निर्दलीय सांसद शामिल हैं। परिणाम आने के बाद PM मोदी ने राधाकृष्णन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति भारत के संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करेंगे और संसदीय संवाद में सकारात्मक योगदान देंगे।

    जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा

    यह चुनाव पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने के बाद जरूरी हो गया था। धनखड़ ने राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र लिखकर कहा था कि वे स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता देने और चिकित्सकीय सलाह मानने के लिए तत्काल पद छोड़ रहे हैं।

    Also Read : बिहार को पाकिस्तान से मिली बम से उड़ाने की धमकी, सभी जिलों में हाई अलर्ट

    Newly elected Vice President C.P. Radhakrishnan's swearing-in ceremony today President Murmu will administer the oath नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का शपथ ग्रहण आज राष्ट्रपति मुर्मू दिलाएंगी शपथ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार को पाकिस्तान से मिली बम से उड़ाने की धमकी, सभी जिलों में हाई अलर्ट
    Next Article हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

    Related Posts

    झारखंड

    स्वास्थ्य मंत्री को जान से मारने की धमकी मामले में वाराणसी से MBBS छात्र गिरफ्तार

    September 12, 2025
    ट्रेंडिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सी.पी. राधाकृष्णन को दिलाई उपराष्ट्रपति की शपथ

    September 12, 2025
    देश

    नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सुशीला कार्की के नाम पर बनी सहमति, जल्द बन सकती हैं अंतरिम प्रधानमंत्री

    September 12, 2025
    Latest Posts

    Gmail ने लॉन्च किया नया Purchases टैब, शॉपिंग ट्रैकिंग बनी आसान

    September 12, 2025

    राजद विधायक के ड्राइवर की गो’ली मा’रकर ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

    September 12, 2025

    BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा कल, 4.70 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

    September 12, 2025

    बिहार में 15 सितंबर से दो अमृत भारत और एक वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत, टाइम टेबल जारी

    September 12, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री को जान से मारने की धमकी मामले में वाराणसी से MBBS छात्र गिरफ्तार

    September 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.