Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद में SNMMCH से चोरी किया गया नवजात बरामद, महिला चोर को गिरफ्तार
    झारखंड

    धनबाद में SNMMCH से चोरी किया गया नवजात बरामद, महिला चोर को गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharOctober 21, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: SNMMCH के स्त्री एवं प्रसुति रोग विभाग से बुधवार को दो महिलाओं ने एक नजवात की चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. मामला पुलिस के पास पहुंचा, तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजगंज थाना क्षेत्र के ऊपरी कुल्हि हरि मंदिर इलाके से नवजात को बरामद किया है. इसके साथ ही दोनों शातिर महिला चोर को गिरफ्तार कर लिया है.

    नवजात को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजन को सौंप दिया. बच्चा मिलने के बाद मां गुड़िया देवी के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ने लगी. पुलिस ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर ऊपरी कुल्हि हरि मंदिर इलाके में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दोनों महिला चोर को गिरफ्तार करने के साथ साथ बच्चे को भी बरामद किया गया. उन्होंने कहा कि दोनों महिला से पूछताछ की जा रही है. इसके बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया जाएगा.

    सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोजबीन

    भूली इलाके की रहने वाली गुड़िया देवी ऑपरेशन थियेटर से वार्ड में शिफ्ट हुई. इसके 10 मिनट बाद ही एक अज्ञात महिला पहुंची और बच्चे को खेलाने के बहाने गोद में ली और फिर गायब हो गई. पीड़िता ने महिला की खोजबीन की, तो महिला नहीं मिली. इसके बाद अस्पताल प्रशासन से शिकायत की. बच्चा चोरी की शिकायत मिलते ही प्रशासन हरकत में आई और पुलिस को सूचना दी. वार्ड में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक पीली साड़ी पहने महिला बच्चे को ले जाते दिखी. इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच की और नवजात को बरामद किया. गुड़िया देवी कहती है कि बच्चा मिल गया, इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद जज हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट
    Next Article झारखंड में 8 IPS अधिकारियों का तबादला, स्पेशल ब्रांच के एडीजी मुरारीलाल मीणा मुख्यालय एडीजी होंगे

    Related Posts

    क्राइम

    मर जाऊंगा, लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा: कहने वाले मिसिर बेसरा के कारनामों की पूरी लिस्ट

    July 29, 2026
    क्राइम

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026
    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Latest Posts

    JRD टाटा : एक विरासत जो आज भी भारत को आगे बढ़ा रही है

    July 29, 2026

    मर जाऊंगा, लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा: कहने वाले मिसिर बेसरा के कारनामों की पूरी लिस्ट

    July 29, 2026

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.