Dhanbad : धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत चलकरी गांव, जो जिले का एकमात्र बिरहोर समुदाय का गांव है, 2026 के नए साल के मौके पर जश्न का गवाह बना। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो गाँव पहुँचे और बिरहोर समुदाय के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने गांव में केक काटकर नए साल का जश्न मनाया और वनभोज व मिलन समारोह में भाग लिया। गाँव में बिरहोर पुरुषों और महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक ने बिरहोर परिवारों में वस्त्र और कंबल वितरित किए, बच्चों को पाठ्य सामग्री दी और स्वयं उनके साथ भोजन किया। विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि वे हर साल नए साल पर चलकरी गाँव आकर बिरहोर समुदाय के लोगों के साथ उत्सव मनाते हैं और समाज के लोगों की जरूरत के अनुसार सहायता भी प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी और कहा कि 2026 में झारखंड विकास की नई राह पर आगे बढ़ेगा।
Also Read : कातिल पति, माशूका के साथ मिल क्या कर डाला पत्नी का… जानें


