Patna : साल 2025 के खत्म होते ही अब पटना के लोग नए साल 2026 के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। हर साल की तरह इस बार भी राजधानी पटना पूरी तरह जश्न के माहौल में डूबी नजर आएगी। 31 दिसंबर को न्यू ईयर इव के मौके पर शहर के कई होटल और बैंक्वेट हॉल में खास पार्टियों का आयोजन किया जा रहा है।
इस बार न्यू ईयर सेलिब्रेशन में बॉलीवुड और भोजपुरी का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। कहीं भोजपुरी कलाकारों की धमाकेदार परफॉर्मेंस होगी, तो कहीं लाइव म्यूजिक, डीजे नाइट और डांस शो लोगों का मनोरंजन करेंगे। नए साल के स्वागत के लिए लोग पहले से ही पार्टी लोकेशन और टिकट की जानकारी जुटा रहे हैं।
शहर के शंगारीला पैलेस, राज पैलेस, रॉयल ब्लिस, पनाश बैंक्वेट, होटल पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल, होटल रमता कॉन्टिनेंटल, पाटलिपुत्र एग्जॉटिका, अमाल्फी ग्रैंड और होटल रेड वेलवेट जैसे स्थानों पर न्यू ईयर पार्टियों का आयोजन होगा। इन आयोजनों में लाइव सिंगिंग, डीजे, डांस परफॉर्मेंस, गाला डिनर, मॉकटेल काउंटर, किड्स जोन और फन गेम्स जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं।
कुछ जगहों पर भोजपुरी कलाकारों और मशहूर गायकों की प्रस्तुति भी देखने को मिलेगी, वहीं कई आयोजनों में आतिशबाजी और खास थीम नाइट रखी गई है। टिकट की कीमतें अलग-अलग स्थानों पर स्टैग, कपल और ग्रुप पास के हिसाब से तय की गई हैं।
Also Read : अरगोड़ा चौक के पास हार्डवेयर दुकान में लगी आ’ग


