Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»अमेरिका में वीजा के नए नियम जारी: अब सेहत और आर्थिक स्थिति पर होगी कड़ी जांच
    Uncategorized

    अमेरिका में वीजा के नए नियम जारी: अब सेहत और आर्थिक स्थिति पर होगी कड़ी जांच

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2025Updated:November 12, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अमेरिका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अमेरिका की ट्रंप प्रशासन ने विदेशी नागरिकों के लिए वीजा संबंधी नई गाइडलाइन जारी की है। इन नियमों के तहत अब अमेरिकी वीजा पाने और देश में रहने के लिए आवेदकों की आयु, स्वास्थ्य, वित्तीय स्थिति, शिक्षा, कौशल और अंग्रेजी बोलने की क्षमता जैसे कई पहलुओं का मूल्यांकन किया जाएगा।

    नई गाइडलाइन के मुताबिक, दूतावास और कांसुलर अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि वीजा लेने वाले व्यक्ति सरकारी सहायता पर निर्भर न हों। खास तौर पर मधुमेह, मोटापा, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग या मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोगों को वीजा मिलने में दिक्कत हो सकती है।

    अधिकारियों को वीजा आवेदकों के बैंक खाते, संपत्ति, निवेश और पेंशन जैसी वित्तीय जानकारियों की भी जांच करने का निर्देश दिया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस कदम से वीजा स्वीकृति की प्रक्रिया और कठिन हो सकती है तथा अमेरिका में रह रहे प्रवासी परिवारों पर असर पड़ सकता है।

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि, “अमेरिकी हित पहले आते हैं और यह गाइडलाइन सुनिश्चित करेगी कि देश के टैक्सपेयर्स पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।” हालांकि विशेषज्ञों ने चेताया है कि यह नीति भ्रम और भय का माहौल बना सकती है, खासकर उन परिवारों में जो पहले से कानूनी रूप से अमेरिका में रह रहे हैं।

    Also Read : Google Doodle ने मनाया गणित का जश्न, आज दिखा ‘Quadratic Equation’ का कमाल

    अमेरिका वीज़ा नियम अमेरिकी टैक्सपेयर्स अमेरिकी दूतावास अमेरिकी विदेश विभाग इमिग्रेशन अपडेट ट्रंप प्रशासन यूएस इमिग्रेशन विदेशी नागरिक वीजा गाइडलाइन वीजा नीति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार एक्जिट पोल का असर शेयर बाजार पर, सेंसेक्स 84,000 के पार और निफ्टी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड
    Next Article कांग्रेस ने बिहार के एग्जिट पोल खारिज किए, कहा – 14 नवंबर को नतीजों में दिखेगा असली जनादेश

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.