Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»मैसेजिंग ऐप्स पर नई शर्तें: अब SIM कार्ड के बिना नहीं चलेंगे WhatsApp, Telegram और Signal
    Uncategorized

    मैसेजिंग ऐप्स पर नई शर्तें: अब SIM कार्ड के बिना नहीं चलेंगे WhatsApp, Telegram और Signal

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मैसेजिंग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : केंद्र सरकार ने लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स के उपयोग में बड़ा बदलाव किया है। दूरसंचार विभाग (DOT) ने WhatsApp, Telegram, Signal, Snapchat, ShareChat, JioChat, Arattai और Josh जैसे ऐप्स के लिए नई शर्तें लागू कर दी हैं। अब ये ऐप्स तभी काम करेंगे जब उपयोगकर्ता के फोन में सक्रिय SIM कार्ड मौजूद होगा।

    सरकार ने बताया कि यह नियम तुरंत प्रभाव से लागू हैं। ऐप कंपनियों को 90 दिनों के भीतर यह नई व्यवस्था लागू करनी होगी और 120 दिनों में इसकी रिपोर्ट DOT को देनी होगी। ये बदलाव दूरसंचार साइबर सुरक्षा (संशोधन) नियम, 2025 के तहत किए गए हैं।

    90 दिनों में लागू होंगी नई व्यवस्था

    नई गाइडलाइन के अनुसार, ऐप्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि सेवा केवल उसी सक्रिय SIM से चले, जिसका मोबाइल नंबर उपयोगकर्ता की पहचान करने के लिए इस्तेमाल हो रहा है। SIM न होने पर ऐप चलाना संभव नहीं होगा। अब ऐप्स के वेब वर्जन को हर 6 घंटे में ऑटो-लॉगआउट करना होगा। दोबारा इस्तेमाल करने के लिए QR कोड स्कैन करके लिंक करना पड़ेगा।

    साइबर धोखाधड़ी रोकने के लिए कदम

    DOT ने कहा कि बिना SIM के ऐप चलाने की सुविधा का गलत इस्तेमाल विदेशों से चलने वाले साइबर अपराधों में बढ़ रहा था। नई शर्तें टेलीकॉम सुरक्षा को मजबूत करेंगी और पहचान के दुरुपयोग को रोकेंगी।

    SIM-बाइंडिंग क्यों जरूरी?

    COAI का कहना है कि SIM से स्वतंत्र ऐप्स सुरक्षा जोखिम बढ़ाते हैं, क्योंकि अपराधी SIM बदलने या बंद होने के बाद भी इन्हें इस्तेमाल कर लेते हैं। नई व्यवस्था से फोन नंबर, डिवाइस और यूजर के बीच मजबूत लिंक बनेगा, जिससे स्पैम, फ्रॉड कॉल और ऑनलाइन धोखाधड़ी में कमी आएगी। इन नियमों से सुरक्षा बढ़ेगी, लेकिन उन लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है जो एक ही नंबर को कई डिवाइस पर इस्तेमाल करते थे।

    Also Read : SIR प्रक्रिया में बढ़ोतरी: अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी को होगी प्रकाशित

     

    Telegram और Signal मैसेजिंग ऐप्स पर नई शर्तें: अब SIM कार्ड के बिना नहीं चलेंगे WhatsApp
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSIR की समय सीमा सात दिन बढ़ी, अब 11 दिसंबर तक चलेगी प्रक्रिया
    Next Article कुत्ते को बचाने की कोशिश में पलटा टेम्पो, 12 साल के बच्चे की मौ’त

    Related Posts

    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026

    सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान रहें, भड़काऊ सामग्री वायरल करने से बचें: रांची पुलिस

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.