Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»बैंकों की नई पॉलिसी : अगर अच्छा है क्रेडिट स्कोर तो एक फीसदी सस्ता मिलेगा कर्ज
    बिजनेस

    बैंकों की नई पॉलिसी : अगर अच्छा है क्रेडिट स्कोर तो एक फीसदी सस्ता मिलेगा कर्ज

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : रिजर्व बैंक (आरबीआई) के लचीले रुख के बाद देश में सभी तरह के कर्ज काफी हद तक सस्ते हो गए हैं। ऐसे में अगर आप कर्ज लेने के लिए उत्साहित है तो थोड़ रुक जाइए, क्योंकि कुछ बैंक आपके लिए एक और सौगात लेकर आए हैं। दरअसल, कुछ सरकारी बैंकों ने ज्यादा जोखिम (क्रेडिट रिस्क) वाले ग्राहकों से ज्यादा ब्याज वसूलना शुरू कर दिया है।
    सूत्रों के मुताबिक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और सिंडिकेट बैंक ने ज्यादा और कम जोखिम को ध्यान में रखते हुए अपने खुदरा कर्जों में अंतर करना शुरू कर दिया है। इस क्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा नए होम लोन की ब्याज दर तय करने के लिए क्रेडिट इन्फोर्एशन ब्यूरो (भारत) लिमिटेड (सिबिल) द्वारा जारी होने वाले क्रेडिट स्कोर पर गौर करेगा। ऐसे ग्राहक जिनका क्रेडिट स्कोर अधिकतम 900 की तुलना में कम यानी 675-724 के दायरे में है तो उन्हें 760 से ज्यादा स्कोर वाले लोगों की तुलना में कर्ज के लिए 1 फीसदी ज्यादा ब्याज का भुगतान करना पड़ेगा। बैंक ऐसे ग्राहकों को कर्ज नहीं देगा, जिनका स्कोर 675 से कम है।

    इस क्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा के 760 से ज्यादा स्कोर वाले ग्राहकों को 8.1 फीसदी ब्याज चुकाना होगा, 675 और 724 के बीच स्कोर रखने वाले ग्राहकों को 9.10 फीसदी ब्याज चुकाना होगा। वहीं 725-759 तक क्रेडिट स्कोर वालो को नए होम लोन के लिए 8.35 फीसदी ब्याज चुकाना होगा। खास बात यह है कि सिर्फ कर्ज देते समय ही क्रेडिट स्कोर नहीं देखा जाएगा, बल्कि जब तक कर्ज चलेगा इस पर नजर रखी जाएगी। इसका मतलब है कि अगर एक साल बाद क्रेडिट स्कोर सुधर जाता है तो जोखिम भी कम हो जाएगा।

    वहीं यूनियन बैंक 700 से कम क्रेडिट स्कोर पर 10 आधार अंक यानी 0.10 फीसदी ज्यादा ब्याज वसूलेगा। इसी प्रकार सिंडिकेट बैंक ने ग्राहक के सिबिल स्कोर में 50 से ज्यादा अंकों की कमी आने पर क्रेडिट जोखिम प्रीमियम बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, ये तीनों ही बैंक सिबिल द्वारा उपलब्ध कराए गए क्रेडिट स्कोर का इस्तेमाल करेंगे।

    • सिबिल रिपोर्ट सुधारने के लिए समय पर अपने बिलों का भुगतान करें।
    • लगातार 6 महीने तक वक्त पर कर्ज चुकाते हैं तो सिबिल रिपोर्ट में सुधार देखने को मिल सकता है।
    • क्रेडिट कार्ड की क्रेडिट लिमिट और बकाया रकम को कम रखना चाहिए और ज्यादा लोन न लें।
    • होम लोन, ऑटो लोन जैसे सुरक्षित लोन को ज्यादा अहमियत दें और असुरक्षित कर्ज लेने से बचें।
    • नियमित रूप से अपने संयुक्त बैंक खातों, सिबिल स्कोर की समीक्षा करते रहें।


    भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों को एक और बड़ा झटका दे दिया है। बैंक ने कहा है कि वो होम लोन लेने वाले ग्राहकों से प्रोसेसिंग फीस वसूलेगा। इससे फेस्टिव सीजन में लोन लेने वाले ग्राहकों को ज्यादा पैसा देना होगा। बैंक ने एक आंतरिक सर्कुलर में कहा है फेस्टिव सीजन में प्रोसेसिंग फीस को माफ करने का ऑफर 16 अक्तूूबर से समाप्त हो जाएगा। हालांकि 15 अक्तूबर तक जिन लोगों के लोन प्रोसेस हो जाएंगे, उनसे बैंक प्रोसेसिंग फीस नहीं लेगा। 16 अक्तूबर से 31 दिसंबर के बीच प्रोसेस होने वाले लोन पर बैंक शुल्क वसूलेगा।

    #Business news #National News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेलवे में 2590 पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
    Next Article झारखंड कांग्रेस में नहीं थम रहा अंतर्कलह, पार्टी के बड़े नेता चुनाव अभियान से बना रहे दूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बोकारो थर्मल से जुड़े चैतन्य प्रकाश बने NLC India के नए निदेशक (पावर)

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक बार फिर महंगाई की मार: कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, महंगा होगा दुर्गा पूजा

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक, बुधवार से पूरे राज्य में खाद्य पदार्थों की होगी सघन जांच

    October 6, 2026

    445 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार की अपील खारिज; ‘फाइल एक टेबल से दूसरी टेबल’ का बहाना नहीं माना

    October 6, 2026

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026

    चुनाव आयोग को केंचुआ कहने पर तिलमिलाई बीजेपी, कहा; संवैधानिक संस्थाओं को गाली देना बंद करे जेएमएम

    October 6, 2026

    झारखंड : बोकारो थर्मल से जुड़े चैतन्य प्रकाश बने NLC India के नए निदेशक (पावर)

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.