Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Oct, 2025 ♦ 7:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»उत्तर बिहार में नई हवाई सेवा, मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट को मिली मंजूरी…
    बिहार

    उत्तर बिहार में नई हवाई सेवा, मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट को मिली मंजूरी…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar: केंद्र सरकार के फैसले से उत्तर बिहार में खुशी की लहर है। इस कदम से इलाके में शैक्षणिक, व्यापारिक, आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

    चुनावी साल में मोदी सरकार ने बिहार को एक और महत्वपूर्ण उपहार दिया है। मुजफ्फरपुर से बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा को मंजूरी दे दी गई है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस जानकारी को साझा किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। इससे पहले, पूर्णिया में 15 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने हवाई सेवा का उद्घाटन किया था।

    सम्राट चौधरी ने लिखा कि बिहार में हवाई यात्रा का विस्तार लगातार हो रहा है। मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के नवनिर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जिसमें प्री-फैब स्टील स्ट्रक्चर का निर्माण शामिल है। इससे पूरे तिरहुत क्षेत्र के लोगों के लिए हवाई सेवा का एक और विकल्प तैयार हो जाएगा। उन्होंने मुजफ्फरपुर और तिरहुत क्षेत्र की जनता को बधाई दी और इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेष धन्यवाद किया।

    यह परियोजना न केवल व्यवसायिक यात्राओं को आसान बनाएगी बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देगी। स्थानीय व्यापारी और उद्योगपति इसे बड़ी राहत की खबर मान रहे हैं। मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के माध्यम से जल्द ही कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू होने की उम्मीद है।

    मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट लंबे समय से चुनावी मुद्दा रहा है। हर बार चुनाव में प्रत्याशी इसे जनता से जोड़कर वादे करते रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने पताही हवाई पट्टी से इसकी शुरूआत का वादा किया था, लेकिन इसे पूर्ण होने में दस साल से अधिक समय लग गया। इससे पहले दरभंगा एयरपोर्ट चालू होने के बाद भी मुजफ्फरपुर और दरभंगा के बीच दूरी एक बाधा बनी रही।

    air connectivity Bihar Business Development Economic Growth Election Promise Infrastructure Modi government Muzaffarpur Airport new flight service Nitish kumar North Bihar Samrat Chaudhary Tirhut Region Tourism
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में 30 नवंबर को भारत-साउथ अफ्रीका वनडे मैच, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह
    Next Article पूर्वी सिंहभूम में ग्राम संपत्ति पोर्टल, QR कोड से मोबाइल पर सीधे मिलेगी विकास योजनाओं की जानकारी…

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    भाजपा ने चुनाव आयोग को सौंपे सुझाव, एक-दो चरणों में चुनाव और केंद्रीय बलों की मांग

    October 4, 2025
    ट्रेंडिंग

    BJP की पटना में बैठक आज : सीट बंटवारा और उम्मीदवारों पर होगा फैसला

    October 4, 2025
    ट्रेंडिंग

    पूर्णिया-दिल्ली सीधी फ्लाइट 26 अक्टूबर से, इंडिगो भरेगी रोजाना उड़ान

    October 4, 2025
    Latest Posts

    पूर्वी सिंहभूम में ग्राम संपत्ति पोर्टल, QR कोड से मोबाइल पर सीधे मिलेगी विकास योजनाओं की जानकारी…

    October 4, 2025

    उत्तर बिहार में नई हवाई सेवा, मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट को मिली मंजूरी…

    October 4, 2025

    रांची में 30 नवंबर को भारत-साउथ अफ्रीका वनडे मैच, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह

    October 4, 2025

    BCCI ने किया ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम का ऐलान, शुभमन गिल बने वनडे कप्तान

    October 4, 2025

    मवेशी चोरी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़ा

    October 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.