Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पूर्वी सिंहभूम में ग्राम संपत्ति पोर्टल, QR कोड से मोबाइल पर सीधे मिलेगी विकास योजनाओं की जानकारी…
    झारखंड

    पूर्वी सिंहभूम में ग्राम संपत्ति पोर्टल, QR कोड से मोबाइल पर सीधे मिलेगी विकास योजनाओं की जानकारी…

    Team JoharBy Team JoharOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले में अब विकास योजनाओं की पूरी जानकारी जनता सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकेगी। डीसी कर्ण सत्यार्थी की पहल पर जिले में “ग्राम संपत्ति पोर्टल” शुरू किया गया है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का उद्देश्य सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसहभागिता बढ़ाना है।

    पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति किसी भी विकास कार्य या निर्माण योजना की स्थिति, प्रगति और संबंधित विभागीय जानकारी तुरंत देख सकता है। परियोजना स्थल पर लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन करने पर मोबाइल पर योजना से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध होगी। इसके अलावा नागरिक इस पोर्टल के जरिए अपनी राय, सुझाव या शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं, जिससे संबंधित विभाग को तुरंत सूचना मिलेगी और त्वरित कार्रवाई संभव होगी।

    डीसी कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि यह पोर्टल पारदर्शी और उत्तरदायी शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब जनता सीधे योजनाओं की निगरानी में भाग ले सकेगी और अपनी प्रतिक्रिया देकर उनकी गुणवत्ता सुधारने में योगदान दे सकेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नई या पूरी हुई योजनाओं के शिलापट पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर अपनी रेटिंग और फीडबैक जरूर साझा करें।

    पोर्टल की मदद से योजनाओं की मॉनिटरिंग अधिक सटीक और प्रभावी होगी। इसका उपयोग समीक्षात्मक बैठकों, निधि के खर्च की जांच और प्रशासनिक निर्णयों में भी किया जाएगा। जिले के विभिन्न विभाग जैसे जिला परिषद, भवन निर्माण, पेयजल एवं स्वच्छता, ग्रामीण कार्य विभाग और विशेष प्रखंड नियमित रूप से अपने योजनाओं का डेटा पोर्टल पर अपडेट करेंगे। प्रत्येक अभियंत्रण विभाग को उपयोगकर्ता पहचान और पासवर्ड दिया गया है ताकि वे समय-समय पर योजना की प्रगति दर्ज कर सकें।

    अब तक पोर्टल पर कुल 1,141 योजनाओं की जानकारी दर्ज की जा चुकी है। इनमें से 468 योजनाएं वर्तमान में चल रही हैं, जबकि 673 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। पोर्टल पर क्रियान्वयन विभाग, वित्तीय स्रोत, अनुबंध राशि, परियोजना का नाम, लागत, अवधि, ठेकेदार की जानकारी, लाभार्थियों की सूची और जियोटैग्ड लोकेशन जैसी सभी जानकारियां एक ही जगह उपलब्ध होंगी।

    Citizen Feedback Development Schemes digital governance Eastern Singhbhum Government Transparency Gram Sampatti Portal Infrastructure Updates Jharkhand news Mobile Access Project Monitoring Public Participation QR code rural development Scheme Progress
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्तर बिहार में नई हवाई सेवा, मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट को मिली मंजूरी…
    Next Article भाजपा नेता रमेश सिंह को फिर मिली राहुल सिंह की धमकी, मैनेज करो नहीं तो अंजाम बुरा होगा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बोकारो स्टील प्लांट में फिर नहीं चलेगी गेटबंदी, हाईकोर्ट ने कहा – दोबारा बवाल हुआ तो पहले ही एक्शन ले प्रशासन

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- आम जनता के व्यापार और नफा-नुकसान से कोई सरोकार नहीं

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, कई जिलों में बारिश; आंध्र प्रदेश में सड़कें क्षतिग्रस्त

    October 28, 2026
    झारखंड

    हजारीबाग प्रशासन ने लगाया नो-एंट्री, चतरा में भारी वाहनों पर कार्रवाई का इंतजार

    October 28, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026

    झारखंड : बोकारो स्टील प्लांट में फिर नहीं चलेगी गेटबंदी, हाईकोर्ट ने कहा – दोबारा बवाल हुआ तो पहले ही एक्शन ले प्रशासन

    October 28, 2026

    बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- आम जनता के व्यापार और नफा-नुकसान से कोई सरोकार नहीं

    October 28, 2026

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, कई जिलों में बारिश; आंध्र प्रदेश में सड़कें क्षतिग्रस्त

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.