Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»नेताजी के गढ़ मैनपुरी पर अब बहू डिंपल का कब्जा, रघुराज सिंह शाक्य को 2 लाख 88 हजार वोटों से हराया
    देश

    नेताजी के गढ़ मैनपुरी पर अब बहू डिंपल का कब्जा, रघुराज सिंह शाक्य को 2 लाख 88 हजार वोटों से हराया

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मैनपुरी। उत्तर प्रदेश स्थित मैनपुरी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज कर अपना गढ़ बचा लिया है। इस सीट पर सपा उम्मीदवार और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने 2 लाख 88 हजार 461 वोट के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं बीजेपी प्रत्याशीरघुराज सिंह शाक्य को अपने ही गांव के बूथ पर हार का सामना करना पड़ा है।

    मैनपुरी में वोटों की गिनती शुरू होने के बाद से ही डिंपल यादव ने बढ़त बनाए रखी। हर राउंड की काउंटिंग के साथ ही डिंपल यादव की बढ़त का अंतर बढ़ता चला गया। जिसे पाटना रघुराज के लिए मुश्किल हो गया। रघुराज सिंह शाक्य को अपने गांव धौलपुर खेड़ा के बूथ पर भी बढ़त नहीं मिली। उन्हें अपने गांव के बूथ पर डिंपल यादव के मुकाबले 187 वोट कम मिले। जिसके बाद डिंपल यादव की जीत सुनिश्चित हो गई, समर्थकों को बस इस बात का इंतजार था कि ये जीत कितनी बड़ी होने जा रही हैं। डिंपल यादव को सबसे ज्यादा लीड शिवपाल सिंह यादव के विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर में मिली। जिसने उनकी जीत में अहम भूमिका निभाई।

    मैनपुरी लोकसभा सीट के अंतर्गत पांच विधानसभा सीट मैनपुरी सदर, भोगांव, किशनी, जसवंतनगर और करहल आती है। इन सभी सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की है। हालांकि पार्टी ने सबसे ज्यादा लीड सपा ने जसवंतनगर में बनाई। अकेले जसवंतनगर विधानसभा सीट पर ही वोटों की गिनती पूरी होने के बाद डिंपल यादव को 1.05 लाख से ज्यादा की बढ़त हासिल कर ली थी। वहीं दूसरे नंबर पर अखिलेश यादव की करहल में 75 हजार से ज्यादा वोटों की लीड दर्ज की। मैनपुरी सदर विधानसभा सीट पर डिंपल को सबसे कम बढ़त मिली।

    जसवंत नगर में सपा को मिले शानदार समर्थन का पूरा श्रेय शिवपाल सिंह यादव को जाता है। शिवपाल ने पहले ही कह दिया था कि जसंवत नगर की जिम्मेदारी उन पर है। उन्होंने जो कहा वो करके दिखाया। जिसके बाद आज का दिन यूपी की राजनीति में एक और टर्निंग प्वाइंट लेकर आया जब शिवपाल की प्रसपा का समाजवादी पार्टी के साथ विलय हो गया। चाचा-भतीजा एक हो गए हैं। माना जा रहा है कि अखिलेश, चाचा को जीत का रिटर्न गिफ्ट दे सकते हैं। सूत्रों की मानें तो अखिलेश शिवपाल यादव को नेता प्रतिपक्ष पद देने पर भी विचार कर सकते हैं।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला : सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक की हालत गंभीर
    Next Article रांची : JSCA स्टेडियम में 27 जनवरी को होगा भारत और न्यूजीलैंड का T20 मुकाबला, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पर डिटेन, सौरव दास और आशुतोष रांका भी हिरासत में

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ध्रुव राठी को घर से उठाकर ले गई पुलिस, CJP के दावे से मचा हड़कंप

    October 10, 2026
    Latest Posts

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.