Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Oct, 2025 ♦ 4:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»नीरज चोपड़ा को मिला सेना का बड़ा सम्मान, बनाये गये लेफ्टिनेंट कर्नल
    ट्रेंडिंग

    नीरज चोपड़ा को मिला सेना का बड़ा सम्मान, बनाये गये लेफ्टिनेंट कर्नल

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 22, 2025Updated:October 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीरज चोपड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : ओलंपिक स्वर्ण और रजत पदक विजेता भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को बुधवार को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी की मौजूदगी में आयोजित समारोह में नीरज को यह सम्मान दिया गया। इस दौरान नीरज सेना की वर्दी में नजर आए।

    नीरज का शानदार सफर

    हरियाणा के पानीपत के खंडरा गांव के 27 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक और पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। इससे पहले नीरज भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के पद पर थे। इस साल मई में रक्षा मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर नीरज को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक देने की घोषणा की थी, जिसे बुधवार को औपचारिक रूप से प्रदान किया गया।

    नीरज चोपड़ा

    रक्षा मंत्रालय की अधिसूचना

    रक्षा मंत्रालय ने मई में जारी अधिसूचना में कहा था, “प्रादेशिक सेना विनियम 1948 के तहत राष्ट्रपति ने हरियाणा के खंडरा गांव के पीवीएसएम, पद्मश्री, वीएसएम पूर्व सूबेदार मेजर नीरज चोपड़ा को 16 अप्रैल 2025 से प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि प्रदान की।”

    धोनी को भी मिला था यह सम्मान

    नीरज से पहले 2011 में भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को भी प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी गई थी। नीरज का यह सम्मान उनके खेल और देश के लिए योगदान को और अधिक गौरवमयी बनाता है।

    Also Read : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक : हेलीकॉप्टर हेलीपैड के गड्ढे में फंसा

    Army Chief Upendra Dwivedi defense minister Defense Minister and Army Chief honored Neeraj Chopra with the honorary rank of Lieutenant Colonel Defense Minister Rajnath Singh Neeraj Chopra Neeraj Chopra awarded the honorary rank of Lieutenant Colonel Neeraj Chopra has been made Lieutenant Colonel. Neeraj Chopra receives a major honor from the Army थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी नीरज चोपड़ा नीरज चोपड़ा को मिला सेना का बड़ा सम्मान नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि नीरज चोपड़ा बनाये गये लेफ्टिनेंट कर्नल रक्षा मंत्री रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख ने नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से किया सम्मानित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में छठ महापर्व से पहले तालाबों की सफाई शुरू, DC और SP ने लिया जायजा
    Next Article बिहार चुनाव 2025 : RJD उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द… जानें क्यों

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात राहुल सिंह के पांच गुर्गे चढ़े पुलिस के हत्थे, रेलवे साइडिंग पर करने वाले थे गोलीबारी

    October 22, 2025
    झारखंड

    छठ पर्व पर मोदी सरकार का 12 हजार ट्रेन चलाने का दावा खोखला : कैलाश यादव

    October 22, 2025
    झारखंड

    सैफ सीनियर एथलेटिक्स के मुख्य अतिथि होंगे CM हेमंत सोरेन, बोले- यह आयोजन झारखंड के लिए गर्व की बात

    October 22, 2025
    Latest Posts

    कुख्यात राहुल सिंह के पांच गुर्गे चढ़े पुलिस के हत्थे, रेलवे साइडिंग पर करने वाले थे गोलीबारी

    October 22, 2025

    अभिनेता-गायक ऋषभ टंडन का हार्ट अटैक से निधन, परिवार ने मांगी प्राइवेसी

    October 22, 2025

    जमशेदपुर में CSIR-NML और एमईसीएल ने किया एमओयू पर हस्ताक्षर…

    October 22, 2025

    छठ पर्व पर मोदी सरकार का 12 हजार ट्रेन चलाने का दावा खोखला : कैलाश यादव

    October 22, 2025

    छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने निकले बोकारो DC, बेरमो की घाटों का किया निरीक्षण

    October 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.