Patna : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चुनाव आयोग ने कैमूर जिले की मोहनिया विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया है। आयोग ने श्वेता को उत्तर प्रदेश की मूल निवासी मानते हुए उनका नामांकन अमान्य घोषित किया।
BJP की शिकायत पर कार्रवाई
श्वेता सुमन ने मोहनिया सीट से नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शिकायत की कि श्वेता बिहार की मूल निवासी नहीं हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की रहने वाली हैं। BJP ने कहा कि बिहार की आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ने के लिए मूल निवासी होना जरूरी है।
दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी
चुनाव आयोग ने शिकायत की जांच की और पाया कि श्वेता सुमन ने 2020 के चुनाव में मोहनिया से नामांकन दाखिल किया था, जिसमें उनका पता उत्तर प्रदेश के चंदौली, सकलडीहा विधानसभा दर्ज था। इस बार उन्होंने बिहार का पता दिया, लेकिन आयोग ने इसे पर्याप्त सबूत नहीं माना और उनका नामांकन रद्द कर दिया।
महागठबंधन की बढ़ी मुश्किलें
श्वेता सुमन का नामांकन रद्द होने से महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। मोहनिया सीट पर अब RJD को नया उम्मीदवार उतारना होगा, जिससे उनकी चुनावी रणनीति पर असर पड़ सकता है।
Also Read : नीरज चोपड़ा को मिला सेना का बड़ा सम्मान, बनाये गये लेफ्टिनेंट कर्नल


