Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 May, 2025 ♦ 1:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बाल संरक्षण में बाल अधिकार से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता की जरूरत: राजेश्वरी बी
    झारखंड

    बाल संरक्षण में बाल अधिकार से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता की जरूरत: राजेश्वरी बी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बाल कल्याण समिति के नव चयनित अध्यक्षों एवं सदस्यों की प्रशिक्षण कार्यशाला

    रांची। राष्ट्र एवं राज्य स्तर पर बच्चों के लिए बहुत सारी नीतियों का निर्धारण किया गया है। उन्हीं नीतियों को धरातल पर उतारने के लिए समाज के हर बच्चे को विशेषकर, जरूरतमंद बच्चे को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना ही हमारा कर्तव्य है। कार्यशाला का उद्देश्य यह है कि बाल संरक्षण एवं बाल अधिकार से जुड़े मुद्दों पर हम समाज को जागरूक कर सकें और बच्चों के प्रति दायित्वों का निर्वहन नीतिगत सिद्धांतों के मुताबिक कर सकें। उक्त बातें झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था की निदेशक राजेश्वरी बी ने राज्य ग्रामीण विकास संस्थान, हेहल में आयोजित कार्यशाला में कहीं।

    प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्देशित सड़कों पर रहने वाले घुमंतू बच्चों के लिए विशेष कार्य करने की जरूरत है, ताकि वह आम बच्चों की तरह समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें । अपने अधिकारों एवं हक को सुनिश्चित कर सकें। राजेश्वरी बी ने कहा कि जो बच्चे संस्थान में रह रहे हैं और जिनकी आयु 18 साल से ऊपर हो गई है, उन्हें कौशल विकास कार्यक्रम से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए।

    विदित हो कि झारखंड में करीब 2000 बच्चे संस्थान में रह रहे हैं। यूनिसेफ की झारखंड प्रमुख डॉक्टर कनिका मित्रा ने कहा कि झारखंड में बाल तस्करी एक गंभीर समस्या है। 2019 से लेकर अब तक करीब 996 बच्चों को तस्करों से मुक्त कराया गया है। मुक्त कराए गए बच्चों में 410 बच्चों की उम्र 15 से 18 वर्ष के बीच है। वहीं 359 ऐसे बच्चे हैं जिनकी उम्र 11 से 14 वर्ष है। इसके अलावा मुक्त कराये गए 126 बच्चों की उम्र 10 वर्ष से भी कम है। उन्होंने कहा कि बच्चों की समस्या का आकलन पंचायत स्तर पर किया जाए।

    कार्यशाला में मुख्य रूप से यूनिसेफ की बाल संरक्षण विशेषज्ञ प्रीति श्रीवास्तव, वर्ल्ड विजन से रेखा खलखो, बचपन बचाओ आंदोलन के श्याम मलिक, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, अनिल यादव सहायक निदेशक सर्ड, रांची के प्रतिनिधि एवं सी आई एन आई की तन्वी झा उपस्थित थीं।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर हवाई अड्डा प्रकरण में विधायक सरयू राय ने कहा, आईएएस स्तर के अधिकारी करें देवघर डीसी के आचरण की जांच
    Next Article केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले कुणाल षाड़ंगी, झारखंड की ध्वस्त कानून व्यवस्था से कराया अवगत

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के डीएवी स्कूल को मिला नोटिस, जिला प्रशासन ने तेज की जांच प्रक्रिया

    May 22, 2025
    झारखंड

    BREAKING : IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे की बिगड़ी तबीयत, रिम्स में इलाजरत

    May 22, 2025
    क्राइम

    केंद्रीय एजेंसियों का अधिकारी बताकर करते थे साइबर ठगी, तीन गिरफ्तार

    May 22, 2025
    Latest Posts

    वाराणसी में ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा युवक गिरफ्तार

    May 22, 2025

    जमशेदपुर के डीएवी स्कूल को मिला नोटिस, जिला प्रशासन ने तेज की जांच प्रक्रिया

    May 22, 2025

    अब इंसान नहीं गूगल और AI के खिलाफ चलेगा मुकदमा…

    May 22, 2025

    BREAKING : IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे की बिगड़ी तबीयत, रिम्स में इलाजरत

    May 22, 2025

    केंद्रीय एजेंसियों का अधिकारी बताकर करते थे साइबर ठगी, तीन गिरफ्तार

    May 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.