Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»धनबाद कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कांग्रेस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से चल रही अंदरूनी नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है। धनबाद के सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष संतोष सिंह की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। नेताओं ने संगठन को कमजोर करने, मनमाने तरीके से पद बांटने और आर्थिक लेन-देन के जरिए पदाधिकारी नियुक्त करने जैसे आरोप लगाए। बैठक में पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सिंह, वरिष्ठ नेता अशोक लाल, वैभव सिंह समेत कई पुराने कार्यकर्ता मौजूद थे। नेताओं ने कहा कि पार्टी में समर्पित और मेहनती कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है, जबकि व्यक्तिगत नजदीकी और पैसे के आधार पर जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। इससे संगठन के भीतर असंतोष बढ़ता जा रहा है।

    पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि लगातार चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर होता जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद जिला नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों पर निजी हितों के लिए दबाव बनाया जाता है। जब अधिकारी नियमों के खिलाफ काम करने से इनकार करते हैं, तो उनके खिलाफ आंदोलन खड़ा कर दिया जाता है।

    बैठक के दौरान नेताओं ने यह भी दावा किया कि संगठन के छोटे-छोटे पदों के लिए भी कथित रूप से पैसे लिए जा रहे हैं। नेताओं का कहना था कि ऐसी स्थिति में ईमानदारी से काम करने वाले कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है और पार्टी की छवि खराब हो रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक लाल ने जिला अध्यक्ष की कार्यशैली को तानाशाही बताते हुए कहा कि अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी हाईकमान ने जल्द हस्तक्षेप नहीं किया, तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। बैठक में मौजूद नेताओं ने मांग की कि जिला संगठन में पारदर्शिता लाई जाए और कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाए। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    Also Read : गढ़वा में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र रैकेट का खुलासा, एसडीएम के छापे में “विशाल ऑनलाइन सेंटर” सील

    Internal Strife Intensifies in Dhanbad Congress; Serious Allegations Leveled Against District President कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप धनबाद कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र रैकेट का खुलासा, एसडीएम के छापे में “विशाल ऑनलाइन सेंटर” सील
    Next Article ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल चली गोली, सिपाही राजू तिर्की की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.