Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी : कृषि मंत्री
    जोहार ब्रेकिंग

    किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी : कृषि मंत्री

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 17, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कृषि मंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र को आधुनिक और वैज्ञानिक दिशा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वे रविवार को बेड़ो प्रखंड के पुरनापानी बाजारटांड़ मैदान में आयोजित किसान सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थीं। यह कार्यक्रम पायोनियर कंपनी की ओर से आयोजित किया गया था, जिसमें कृषि मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान किसानों को उन्नत और वैज्ञानिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी गई तथा प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया।

    मंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी यह दिखाती है कि झारखंड के किसान अब जागरूक हो रहे हैं और आधुनिक कृषि की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार नई योजनाएं और कार्यक्रम लागू कर रही है, ताकि उन्हें समय पर खाद, बीज और अन्य कृषि संसाधन मिल सकें और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित हो। उन्होंने यह भी कहा कि अभी भी राज्य के कई किसान पारंपरिक खेती पद्धति पर निर्भर हैं, लेकिन कृषि विभाग उन्हें वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रशिक्षित कर रहा है। किसानों को ट्रैक्टर, कृषि यंत्र, स्प्रेयर जैसे उपकरण अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे खेती अधिक लाभकारी बन सके।

    मत्स्य पालन क्षेत्र पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि इस दिशा में भी सरकार सक्रिय रूप से काम कर रही है। मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और जलाशयों में केज फार्मिंग के जरिए उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सामूहिक उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए समितियों का गठन किया गया है, जिससे कई परिवारों की आजीविका मजबूत हुई है। उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण बाजारों को सशक्त बनाने के लिए बाजार शेड और कोल्ड स्टोरेज का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, ताकि किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने और बेहतर बाजार सुविधा मिल सके।

    मंत्री ने मौसम को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार इस वर्ष सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में किसानों को समय पर धान की रोपनी के साथ-साथ केवल धान पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि कम पानी में होने वाली फसलों और मोटे अनाज की खेती की ओर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार किसानों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

    इस अवसर पर मोदसिर हक, विश्वनाथ शाहदेव, बुधराम बाड़ा, तंजीर हुसैन, मतियस खेस, बुधराम लोहरा, चन्द्रावती देवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    Also Read : पाकुड़ में 13 वर्षीय नाबालिग से दरिंदगी, पांच गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध

    Providing fertilizers and seeds to farmers on time is the government's primary responsibility: Agriculture Minister. किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी : कृषि मंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में 13 वर्षीय नाबालिग से दरिंदगी, पांच गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध
    Next Article आधी रात सड़कों पर उतरे एसएसपी राकेश रंजन, कई थानों का किया औचक निरीक्षण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    13 सितंबर 1948: जब ‘ऑपरेशन पोलो’ के सिर्फ पांच दिनों ने हमेशा के लिए बदल दिया भारत का नक्शा

    September 13, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटाले में शामिल होने से पहले बुद्धेश्वर था जमीन दलाल, हेमंत चलाता था खुद की कंपनी, उस्मान था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

    September 13, 2026
    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    Latest Posts

    13 सितंबर 1948: जब ‘ऑपरेशन पोलो’ के सिर्फ पांच दिनों ने हमेशा के लिए बदल दिया भारत का नक्शा

    September 13, 2026

    जेपीएससी घोटाले में शामिल होने से पहले बुद्धेश्वर था जमीन दलाल, हेमंत चलाता था खुद की कंपनी, उस्मान था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

    September 13, 2026

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.