Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 को लेकर बैठक, सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    झारखंड

    त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 को लेकर बैठक, सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 को लेकर जिला में गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त छवि रंजन ने आज दिनांक 12 अप्रैल 2022 को बैठक की। समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त द्वारा सभी कोषांगों के कार्य एवं दायित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    बैठक के दौरान प्रथम चरण में नाम निर्देशन केंद्रों में निर्वाची पदाधिकारी द्वारा आवश्यक व्यवस्था, सभी कोषांग द्वारा नाम निर्देशन से लेकर मतगणना तक के कार्यों का कैलेंडर निर्माण, सामग्री वितरण एवं वाहन टैगिंग के स्थान, मतपेटी के वितरण स्थल, मतदान दल एवं गश्ती दल के टैगिंग, रूट चार्ट के अनुसार वाहन की आवश्यकता का आकलन आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए संबंधित कोषांग के वरीय पदाधिकारी को उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    पोलिंग पार्टी के डिस्पैच को लेकर उपायुक्त ने आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी को देखते हुए डिस्पैच टीम के लिए मेडिकल किट एवं ओआरएस की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

    प्रथम चरण के लिए सेक्टर निर्माण को लेकर उपायुक्त ने कहा इस बात का ध्यान रखें कि 5 बूथ से ज्यादा के सेक्टर ना बनाएं। सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती को लेकर उन्होंने संबंधित बीडीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    प्रथम चरण के मतदान में आवश्यक वाहनों के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि चालकों का मानदेय एक दिन पहले देना सुनिश्चित करें। अन्य कोषांगों की भी समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : त्रिकुट पहाड़ में सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त, करीब 44 घंटे तक चला सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन
    Next Article नगर निगम में प्रधानमंत्री आवास योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला का आयोजन

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    Latest Posts

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.