Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में बाढ़ : एनडीआरएफ तैनात, 8 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए
    बिहार

    बिहार में बाढ़ : एनडीआरएफ तैनात, 8 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

    Team JoharBy Team JoharJuly 31, 2020Updated:July 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना| बिहार में बाढ़ आपदा से निपटने में एनडीआरएफ की टीम लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। बिहटा (पटना) में स्थित 9वीं बटालियन एनडीआरएफ के कमांडेंट विजय सिन्हा ने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की मांग पर पश्चिम चंपारण में तैनात दो टीमों में से एक टीम को सीवान जिले में तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया, “सारण, गोपालगंज और दरभंगा जिले में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य चलाकर लगभग 400 लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। इनमें बच्चे, महिलाएं, बीमार व्यक्ति और गर्भवती महिला शामिल हैं।”

    कमांडेंट सिन्हा ने आगे बताया, “अब तक बिहार राज्य के विभिन्न जिलों में रेस्क्यू ऑपेरशन चलाकर एनडीआरएफ टीम ने बाढ़ विभीषिका में फंसे 8000 से अधिक लोगों को रेस्क्यू बोटों द्वारा निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया है।”

    उल्लेखनीय है कि एनडीआरएफ की कुल 21 टीमें राज्य के कुल 13 जिलों गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चम्पारण, मुजफ्फरपुर, सारण, सीवान, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, पटना, अररिया, कटिहार और किशनगंज में अत्याधुनिक बाढ़ बचाव एवं संचार उपकरणों के साथ तैनात हैं।

    कमांडेंट विजय सिन्हा ने अलग-अलग घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि एनडीआरएफ टीमों ने सफल ऑपरेशन चलाकर दो बच्चों की जान बचाई है।

    उन्होंने बताया कि सारण जिला के पानपुर प्रखंड में बुधवार शाम को टीम कमांडर शाहबाज आलम के नेतृत्व में एनडीआरएफ की एक टीम ने नदी में डूबते बच्चे की जान बचाई, जबकि पूर्वी चम्पारण जिले में तैनात एनडीआरएफ टीम ने जाटवा गांव में सर्पदंश से पीड़ित बच्चे को तत्काल मदद पहुंचाकर उसे बाढ़ के पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

    Bihar news Flood in Bihar - NDRF deployed Latest news more than 8 thousand people evacuated
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रवीण कुमार प्रकाश बने रांची के नए डीटीओ, संजीव गए बोकारो
    Next Article बिहार : रक्षाबंधन पर बहनों के लिए बनाया जाएगा शौचालय

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : 3 थाना प्रभारी समेत चार की गई जान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लूटपाट के बाद खू’न-खराबा, घर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को मा’री गोली

    June 9, 2026
    कोडरमा

    तिलैया डैम में नहाने के दौरान हादसा, बिहार के इंजीनियर की गई जान

    June 6, 2026
    Latest Posts

    शराब पार्टी के दौरान चली गोली, युवक की मौ’त के बाद ASI समेत 3 हिरासत में

    June 17, 2026

    दनुआ घाटी में पांच गाड़ियों की जोरदार टक्कर, पाइप लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे लोग

    June 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव से पूर्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास, RSS के कार्यालय में फेंके पेट्रोल बम (VIDEO)

    June 17, 2026

    झारखंड के इन जिलों में आज बारिश के आसार, मौ’सम विभाग का येलो अलर्ट जारी

    June 17, 2026

    रिम्स में घोटाला : बाइक के नंबर पर पास हुए कार और बस के बिल, ऑडिट रिपोर्ट के बाद सहायक पर गिरी गाज

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.