Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»NDA ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, बैठक के बाद आडवाणी, जोशी और कोविंद से मिले मोदी
    झारखंड

    NDA ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, बैठक के बाद आडवाणी, जोशी और कोविंद से मिले मोदी

    Team JoharBy Team JoharJune 7, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : एनडीए की बैठक में नरेंद्र मोदी के संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद एनडीए ने राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. एनडीए नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को समर्थन पत्र सौंप दिया है. इससे पहले एनडीए संसदीय दल की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नरेन्द्र मोदी के नाम का प्रधानमंत्री पद के लिए प्रस्ताव दिया. इसे गृहमंत्री अमित शाह समेत नितिन गडकरी, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, एलजेपी के चिराग पासवान, जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी, अपना दल से अनुप्रिया पटेल, एलजेपी से चिराग पासवान, हम से जीतन राम मांझी और जन सेना के पवन कल्याण ने अपना समर्थन दिया. बैठक में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल भी शामिल रहे. 9 जून को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.

     

    संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद सीधे अडवाणी के घर गये

     

    एनडीए के संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी संसद के सेंट्रल हॉल से सीधे लालकृष्ण आडवाणी के घर पहुंचे. यहां उन्होंने आडवाणी से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया. उन्होंने आडवाणी के स्वास्थ्य को लेकर भी जानकारी ली. इसके बाद मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के घर पहुंचे. उनसे मुलाकात करे के बाद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मोदी ने मुलाकात की.

     

    किसी भी बड़े काम से पहले आडवाणी-जोशी का लेते हैं आशीर्वाद

     

    गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी कोई भी बड़ा काम करने के पहले आडवाणी और जोशी से मुलाकात करने जरूर जाते हैं. इससे पहले जब आडवाणी को भारत रत्न दिया गया था, तब मोदी उनके आवास पर पहुंचे थे. आडवाणी भाजपा के संस्थापक सदस्य हैं और वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में उप प्रधानमंत्री भी रहे हैं. वहीं 90 साल के जोशी भी भाजपा के संस्थापक सदस्य हैं. आडवाणी और जोशी राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक हैं. जोशी ने 1991 से 1993 के बीच पार्टी के अध्यक्ष के रूप में काम किया.

    एनडीए दावा पेश नरेंद्र मोदी मुरली मनोहर जोशी लालकृष्ण आडवाणी सरकार संसदीय दल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअग्निवीर की परीक्षा में सफल युवाओं को अदाणी फाउंडेशन ने किया सम्मानित
    Next Article 29 जून को विशेष लोक अदालत, राजस्व मामलों की होगी सुनवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.