Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 11:16 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»अग्निवीर की परीक्षा में सफल युवाओं को अदाणी फाउंडेशन ने किया सम्मानित
    कारोबार

    अग्निवीर की परीक्षा में सफल युवाओं को अदाणी फाउंडेशन ने किया सम्मानित

    Team JoharBy Team JoharJune 7, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग : बड़कागांव में सेना और राज्य पुलिस की भर्ती की तैयारी कर रहे पांच युवाओं ने अग्निवीर की लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है. परीक्षा में सफल पांचों अभ्यर्थियों को अदाणी फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया. कोचिंग परिसर में युवाओं को सम्मान स्वरूप टी–शर्ट, ट्रॉफी और उच्च गुणवत्ता वाले जूते प्रदान किए गए. इन जूतों की मदद से इन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास होने में मदद मिलेगी. परीक्षा में सफल छात्रों में संजय राज, राजू यादव, भानु प्रताप, राजदीप कुमार और सुशांत शर्मा शामिल हैं. पहले बैच से ही पांच अभ्यर्थियों की सफलता से अन्य युवा भी काफी उत्साहित हैं.

    नि:शुल्क पढ़ाई और शारीरिक प्रशिक्षण की भी व्यवस्था

    अदाणी फाउंडेशन ने युवाओं की निःशुल्क पढ़ाई- लिखाई के साथ-साथ शारीरिक प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की है. इस पहल के तहत फाउंडेशन के विशेषज्ञ शिक्षक और शारीरिक प्रशिक्षक लगातार बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं. इस तैयारी में युवाओं को गणित, तर्कबुद्धि, हिंदी और सामान्य ज्ञान पढ़ाया जा रहा है. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की कक्षाओं में मॉक अभ्यास के लिए टेस्ट लिए जाते हैं. शारीरिक प्रशिक्षण के दौरान इनके पोषण का भी ख्याल रखा जा रहा है.

     

    City News Current News Daily News Hazaribagh jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में स्कूल-कॉलेजों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक
    Next Article NDA ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, बैठक के बाद आडवाणी, जोशी और कोविंद से मिले मोदी

    Related Posts

    झारखंड

    आधी रात जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, सरायकेला में घर तोड़कर महिला को किया घायल

    May 14, 2026
    झारखंड

    हजारीबाग में शिक्षा सुधार पर डीसी सख्त, शिक्षक तैनाती में होगा बड़ा बदलाव

    May 14, 2026
    झारखंड

    रांची में NCB-CID ने की हाईलेवल मीटिंग, झारखंड में नशे के कारोबार पर अब तेज होगा वार

    May 14, 2026
    Latest Posts

    आधी रात जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, सरायकेला में घर तोड़कर महिला को किया घायल

    May 14, 2026

    हजारीबाग में शिक्षा सुधार पर डीसी सख्त, शिक्षक तैनाती में होगा बड़ा बदलाव

    May 14, 2026

    रांची में NCB-CID ने की हाईलेवल मीटिंग, झारखंड में नशे के कारोबार पर अब तेज होगा वार

    May 14, 2026

    अवैध महुआ शराब पर उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन, 5 अड्डे ध्वस्त

    May 14, 2026

    इधर बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने गया युवक, उधर उचक्कों ने उड़ा दी गाड़ी

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.