Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 May, 2026 ♦ 1:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में शहीदों के बच्चों का भविष्य संवारेगी NCF योजना, उठाएगी शिक्षा का पूरा खर्च
    झारखंड

    झारखंड में शहीदों के बच्चों का भविष्य संवारेगी NCF योजना, उठाएगी शिक्षा का पूरा खर्च

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2026Updated:February 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बच्चों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड पुलिस और प्रशासन अब उन बच्चों की मदद में जुट गए हैं, जिनके माता-पिता आतंकवादी हमले, वामपंथी उग्रवाद (LWE) या सीमा पर गोलीबारी में शहीद हो गए। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MWCD) की नई योजना National Children Fund (NCF) – Care and Education के तहत इन बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

    योजना का उद्देश्य

    इस योजना का मुख्य मकसद है कि शहीद या अनाथ हुए बच्चों की शिक्षा और पालन-पोषण में मदद करना। इस पहल के तहत हर साल 150 बच्चों को आर्थिक सहायता दी जा सकती है। इसमें शामिल हैं :

    • Class XII / ITI / Diploma / Computer Courses : 1,250 रुपये प्रति माह
    • Graduation / Post Graduation : 1,500 रुपये प्रति माह
    • Professional Courses (Medical, Engineering आदि) : 1,750 रुपये प्रति माह

    यानी बच्चे अपनी पढ़ाई के किसी भी स्तर पर हों, उनके लिए फंड की व्यवस्था की गई है।

    राज्य और जिला प्रशासन की भूमिका

    सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी नए आवेदन राज्य के गृह विभाग के माध्यम से भेजे जाएंगे। जिला स्तर पर जिलाधिकारी / कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला समिति योग्य बच्चों की पहचान और सत्यापन करेगी। उसके बाद आवेदन राज्य गृह विभाग के पास भेजा जाएगा, जो इसे NCF को भेजकर फाइनल करेगा। इस प्रक्रिया से यह सुनिश्चित होगा कि योजना का लाभ सही बच्चों तक पहुंचे और मदद बिना रुकावट के मिले।

    पुराने NFCH लाभार्थी अब NCF में शामिल

    पूर्व में National Foundation for Communal Harmony (NFCH) के तहत चल रहे ‘Project Assist’ के सभी लाभार्थी अब NCF के अंतर्गत आ गए हैं। इन राज्यों के बच्चे अभी भी योजना का लाभ उठाते रहेंगे :

    • मणिपुर : 1096 बच्चे
    • असम : 184 बच्चे
    • बिहार : 7 बच्चे
    • गुजरात : 1 बच्चा
    • जम्मू-कश्मीर : 388 बच्चे
    • छत्तीसगढ़ : 460 बच्चे
    • दिल्ली : 11 बच्चे
    • ओड़िशा : 15 बच्चे

    ये सभी बच्चे 25 साल की उम्र तक या अपनी पढ़ाई पूरी होने तक आर्थिक सहायता प्राप्त करेंगे।

    पुलिस और जिला प्रशासन के लिए निर्देश

    झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं:

    • शहीद पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए फॉर्म भरकर गृह विभाग को भेजा जाए।
    • अनुपालन रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए।
    • योजना के तहत बच्चों की पहचान, दस्तावेज़ और सत्यापन पूरी तरह से हो।

    Also Read : JEE Mains Result 2026 : इंतजार हुआ खत्म, NTA ने घोषित किए पहले सेशन के नतीजे

    Border firing Care and Education Scheme Care and Education योजना Children affected by militancy education assistance Education fund educational development financial support Help to martyred children Jharkhand police LWE Martyred policeman Ministry of Women and Child Development National Children Fund NCF Student assistance Terrorist Violence Violence affected families उग्रवाद प्रभावित बच्चे छात्र सहायता झारखंड पुलिस महिला और बाल विकास मंत्रालय वित्तीय सहारा शहीद पुलिसकर्मी शहीद बच्चों की मदद शिक्षा फंड शिक्षा सहायता शैक्षणिक विकास सीमा पर गोलीबारी हिंसा प्रभावित परिवार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रैक पर हाथियों का जमावड़ा, धनबाद रेल मंडल में 9 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
    Next Article पुंदाग रेलवे लाइन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का श’व, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    जामताड़ा

    बराकर नदी से अवैध पत्थर उत्खनन का खुलासा, विभाग ने दर्ज कराई FIR

    May 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    थानेदारों को ‘जनता से व्यवहार’ का पाठ, 9 दिन चलेगा विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम

    May 5, 2026
    झारखंड

    झारखंड ट्रेजरी घोटाले के बाद सख्ती, वेतन भुगतान रुका, कर्मचारियों का री-वेरिफिकेशन शुरू

    May 5, 2026
    Latest Posts

    बराकर नदी से अवैध पत्थर उत्खनन का खुलासा, विभाग ने दर्ज कराई FIR

    May 5, 2026

    थानेदारों को ‘जनता से व्यवहार’ का पाठ, 9 दिन चलेगा विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम

    May 5, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाले के बाद सख्ती, वेतन भुगतान रुका, कर्मचारियों का री-वेरिफिकेशन शुरू

    May 5, 2026

    जामताड़ा पुलिस की बड़ी सफलता : हत्याकांड के मास्टरमाइंड को दबोचा, तीन महीने से था फरार

    May 5, 2026

    राजनगर CHC में घोर लापरवाही पर बवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए

    May 5, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.