Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»राजनगर CHC में घोर लापरवाही पर बवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए
    झारखंड

    राजनगर CHC में घोर लापरवाही पर बवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर सीएचसी में डिलीवरी के दौरान मां और नवजात की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि अस्पताल में टॉर्च और मोबाइल की रोशनी में प्रसव कराया गया था, जिस पर गंभीर सवाल उठे हैं। इस घटना पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एक्स (X) पर सख्त रुख अपनाते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस मामले को “चिकित्सा व्यवस्था की बड़ी विफलता” बताया है।

    प्रभारी चिकित्सक निलंबित, जांच के आदेश

    मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक को निलंबित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को बिना देरी कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। सिविल सर्जन को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

    वैकल्पिक बिजली व्यवस्था के बावजूद लापरवाही पर सवाल

    मंत्री ने कहा कि अस्पताल में डीजी सेट और इनवर्टर जैसी व्यवस्था होने के बावजूद इस तरह की घटना होना पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने इसे मानवता को झकझोर देने वाली लापरवाही बताया। सरायकेला डीसी को पूरे मामले की विस्तृत जांच और सदर अस्पताल के नियमित औचक निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी मजबूत की जा सके। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “जनता की सेवा के लिए नियुक्त किया गया है, लापरवाही के लिए नहीं। गरीबों की जान के साथ खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

    Also Read : JLKM नेता तरुण महतो की पुलिस कस्टडी में पिटाई, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

    ANM GNM Staff Breaking news Jharkhand Civil Surgeon Warning Delivery Case Jharkhand District Administration Action Health Department Jharkhand Health Minister Irfan Ansari Healthcare Accountability Hospital Investigation Jharkhand Hospital Negligence Jharkhand Hospital Suspension Order Jharkhand Health News Maternal Death Case Medical negligence case Newborn Death Case Public Health System Jharkhand Raj Nagar CHC Rural Healthcare Crisis Seraikela Kharsawan news Torch Delivery Controversy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोबाइल में खोए 15 वर्षीय छात्र की ट्रेन से कटकर मौ’त
    Next Article जामताड़ा पुलिस की बड़ी सफलता : हत्याकांड के मास्टरमाइंड को दबोचा, तीन महीने से था फरार

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.