Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मोबाइल में खोए 15 वर्षीय छात्र की ट्रेन से कटकर मौ’त
    जोहार ब्रेकिंग

    मोबाइल में खोए 15 वर्षीय छात्र की ट्रेन से कटकर मौ’त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dumka : दुमका-रामपुरहाट रेलखंड पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में मोबाइल चलाते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे 15 वर्षीय छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के अंबाजोड़ा स्टेशन के पास हुई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्र मोबाइल देखने में इतना व्यस्त था कि उसे न तो ट्रेन की आवाज सुनाई दी और न ही हॉर्न की चेतावनी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक की पहचान प्रभु राय के रूप में हुई

    मृतक छात्र का नाम प्रभु राय बताया गया है। वह स्थानीय हाई स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र था। परिजनों के मुताबिक, प्रभु रोज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकलता था। आमतौर पर वह बाजार की ओर जाता था, लेकिन मंगलवार को मोबाइल देखते हुए वह रेलवे ट्रैक की ओर चला गया।

    हॉर्न के बावजूद नहीं हुआ सतर्क

    बताया जा रहा है कि उसी समय सामने से ट्रेन आ रही थी। लोको पायलट ने लगातार हॉर्न भी बजाया, लेकिन छात्र का ध्यान मोबाइल स्क्रीन पर बना रहा। कुछ ही सेकंड में वह ट्रेन की चपेट में आ गया और शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

    परिजनों में मचा कोहराम

    हादसे की खबर मिलते ही मृतक के पिता शिवपूजन राय और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में मातम पसर गया। पिता ने बताया कि उन्हें कभी अंदाजा नहीं था कि मोबाइल की लत उनके बेटे की जान ले लेगी।

    पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

    घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस और शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित लकड़ा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) का केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

    Also Read : JLKM नेता की पुलिस कस्टडी में पिटाई पर हाईकोर्ट सख्त, SP और स्वास्थ्य सचिव तलब

    15-Year-Old Student Dies After Being Struck by a Train Lost in His Mobile Phone मोबाइल में खोए 15 वर्षीय छात्र की ट्रेन से कटकर मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJLKM नेता की पुलिस कस्टडी में पिटाई पर हाईकोर्ट सख्त, SP और स्वास्थ्य सचिव तलब
    Next Article राजनगर CHC में घोर लापरवाही पर बवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.