Joharlive Desk
दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में 8 लाख के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया। सीआरपीएफ, जिला पुलिस और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के सामने मुचाकी बुदरा उर्फ नरेश ने नक्सलवाद छोड़कर, आम जिंदगी जीने की इच्छा जताई। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि मुचाकी नक्सलियों को ट्रेनिंग दिया करता था। इसकी पत्नी भीमे भी नक्सली है, जिसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि मुचाकी के आत्मसमर्पण के बाद अब पुलिस अन्य बड़े नक्सलियों तक भी पहुंचेगी।
मुचाकी साल 2007 में नक्सल संगठन से जुड़ा था । साल 2010 में डिप्टी कमांडर बना। 2008 के विधानसभा चुनावों के बाद सुकमा जिले में वापस लौट रही पोलिंग पार्टी पर इसने हमला किया था । 2010 में दंतेवाड़ा के कुआकोंडा थाना इलाके के नकुलनार गांव में कांग्रेस नेता अवधेश गौतम पर हमला किया था। इसमें एक जवान घायल हुआ था दो आम लोग और एक नक्सली की मौत हुई थी।
2012 में दंतेवाड़ा के किरंदुल थाना क्षेत्र के सीआईएसएफ चेकपोस्ट के पास गश्त पर निकली टीम पर हमला किया । इस दौरान जवानों पर मुचाकी समेत अन्य नक्सलियों ने भारी गोली बारी की । इसमें 6 जवान और एक ड्रायवर शहीद हुए। मुचाकी ने 6 एके 47 रायफल लूट ली थी । इसी साल ग्राम सेमली बोड़ेपारा के पास सुरक्षाबलों पर लैंड माइन से हमला किया था।
8 लाख का ईनामी नक्सली मुचाकी ने किया सरेंडर, नक्सलियों को ट्रेनिंग देने का करता था काम, जाने पूरी रिपोर्ट
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

