Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jun, 2026 ♦ 1:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»नगर निकाय चुनाव : नामांकन प्रक्रिया तेज, एक दिन में 1,280 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे
    झारखंड

    नगर निकाय चुनाव : नामांकन प्रक्रिया तेज, एक दिन में 1,280 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

    Team JoharBy Team JoharFebruary 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निकाय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को कुल 1,280 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें 106 उम्मीदवार मेयर और अध्यक्ष पद के लिए, जबकि 1,174 उम्मीदवार वार्ड पार्षद पद के लिए शामिल हैं।

    महिलाओं की भागीदारी बढ़ी

    नामांकन में महिलाओं की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है। सोमवार को मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 44 महिलाओं ने पर्चा दाखिल किया, जबकि 611 महिलाओं ने वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन किया। अब तक कुल मिलाकर मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 56 महिलाएं और वार्ड पार्षद पद के लिए 683 महिलाएं नामांकन कर चुकी हैं। अब तक के कुल नामांकन की बात करें तो मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 129 और वार्ड पार्षद पद के लिए 1,302 नामांकन दाखिल हो चुके हैं।

    4 फरवरी तक होगा नामांकन

    राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 4 फरवरी तक नामांकन किया जा सकेगा। ऐसे में मंगलवार और बुधवार को नामांकन में और तेजी आने की संभावना है। नामांकन की जांच 5 फरवरी को होगी। उम्मीदवार 6 फरवरी तक नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद 7 फरवरी को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा और चुनाव प्रचार तेज हो जाएगा।

    देवघर में भाजपा के दो नेताओं ने भरा पर्चा

    देवघर नगर निगम में महापौर पद के लिए भाजपा के रीता चौरसिया और बाबा बलियासे दोनों ने नामांकन दाखिल किया है। हालांकि, पार्टी ने अंतिम समय में रीता चौरसिया को समर्थन देने का निर्णय लिया है। वहीं, गोड्डा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए झामुमो समर्थित राजेश मंडल सहित तीन उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है।

    कांग्रेस ने कई उम्मीदवारों के नाम तय किए

    हालांकि निकाय चुनाव दलगत आधार पर नहीं हो रहा है, फिर भी राजनीतिक दल अपने समर्थित उम्मीदवारों को आगे बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस ने मेयर पद के लिए करीब आधा दर्जन उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। गढ़वा से पूर्व विधायक केएन त्रिपाठी की पुत्री नम्रता त्रिपाठी को पार्टी समर्थन मिलने की संभावना है। जमशेदपुर से मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता का नाम लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा बोकारो से उमेश गुप्ता, धनबाद से शमशेर आलम और रांची से पूर्व मेयर रमा खलखो को कांग्रेस ने समर्थन देने का फैसला किया है।

    Also Read : SC ने WhatsApp को चेतावनी दी, कहा- निजता अधिकार से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

    Bjp chairperson position Congress Deoghar Municipal Corporation election activity Godda Municipal Council jharkhand Jmm local elections mayoral election Municipal Elections nomination process ranchi State Election Commission Ward Councilor women candidates अध्यक्ष पद कांग्रेस गोड्डा नगर परिषद चुनावी हलचल झामुमो झारखंड देवघर नगर निगम नगर निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया भाजपा महिला उम्मीदवार मेयर चुनाव रांची राज्य निर्वाचन आयोग वार्ड पार्षद स्थानीय चुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSC ने WhatsApp को चेतावनी दी, कहा- निजता अधिकार से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
    Next Article स्पेशल ब्रांच के कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रैंप की रानी बनीं शिवानी, अंकित ने जीता मिस्टर सुपर मॉडल का ताज

    June 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    50 लाख की लेवी वसूलने पहुंचे PLFI के दो सदस्य धराए, रांची पुलिस ने बिछाया था जाल

    June 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू में डीजीपी तदाशा मिश्र की मैराथन समीक्षा, मुहर्रम सुरक्षा से लेकर साइबर अपराध तक पर सख्त निर्देश

    June 5, 2026
    Latest Posts

    रैंप की रानी बनीं शिवानी, अंकित ने जीता मिस्टर सुपर मॉडल का ताज

    June 5, 2026

    50 लाख की लेवी वसूलने पहुंचे PLFI के दो सदस्य धराए, रांची पुलिस ने बिछाया था जाल

    June 5, 2026

    पलामू में डीजीपी तदाशा मिश्र की मैराथन समीक्षा, मुहर्रम सुरक्षा से लेकर साइबर अपराध तक पर सख्त निर्देश

    June 5, 2026

    चाईबासा में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 22 लीटर चुलाई शराब के साथ दो गिरफ्तार

    June 5, 2026

    अख्तर नवाज हमले मामले में बड़ी कार्रवाई, कपाली लिबरल का मुखिया गिरफ्तार

    June 5, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.