Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा, राज्य को प्लास्टिक मुक्त बनाना है
    झारखंड

    नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा, राज्य को प्लास्टिक मुक्त बनाना है

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि झारखंड को प्लास्टिक मुक्त बनाना है। इसके लिए सरकार अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रही है। लेकिन यह तभी संभव है, जब इसके लिए सभी लोग सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यह एक दिन में संभव नहीं है, लेकिन लोगों को जागरूक कर इसे पूरा किया जा सकता है। सीपी सिंह मंगलवार को प्रेस क्लब में माही केयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्लास्टिक मुक्त झारखंड सह मासिक धर्म जागरूकता अभियान का शुभारंभ करने के बाद बोल रहे थे।

    उन्होंने कहा कि हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने देश की जनता से यह अपील की है। हमें उनकी अपील पर खरा उतरना है। प्लास्टिक से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें अपने स्वभाव में बदलाव लाना होगा। स्वयं से इसे प्रारंभ करने की जरूरत है। जहां भी रहें, वहां प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के जो भी सामान हैं, उसे अचानक बंद नहीं किया जा सकता। इसमें थोड़ा समय लगेगा, इसकी शुरूआत हुई है। इसका रिजल्ट हमें जल्द देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम दुकानदारों से खुद प्लास्टिक थैले की डिमांड करते हैं। हमें इस प्रवृत्ति को बदलना होगा। अगर आप मजबूरी में प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं, तो यूज करने के बाद उसे कूड़ेदान में फेंके। उन्होंने कहा कि आज कई तरह के सेनेटरी पैड आ रहे हैं। कागज गल जाता है, लेकिन पैड नहीं। इसे लेकर जागरूकता फैलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को लेकर एक अभियान चल रहा है। इसमें लोग शामिल हों और जागरूक हों।

    मंत्री ने जागरूकता फैलाने वाली 10 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया। साथ ही संस्था की ओर से इन्हें रिवार्ड भी दिया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं पूजा बेदिया, प्रतिमा कुमारी, कंचन कुमारी, सुनीता देवी, वंदना कुमारी, बबीता देवी सहित अन्य शामिल हैं। मौके पर माही केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष रंजन दीक्षित और रूपेश बेदिया आदि मौजूद थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराफेल मिलने से देशवासी खुश हुए और कांग्रेसी दुखी हो गए, नकारात्मक प्रवृति के हैं : पीएम मोदी
    Next Article पलामू: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की बैठक, मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता को लेकर विस्तृत चर्चा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.