Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»15 नवंबर से घरों का मिक्स कचरा नहीं उठाएगा नगर निगम, गाड़ियों में लगाया सेपरेटर
    झारखंड

    15 नवंबर से घरों का मिक्स कचरा नहीं उठाएगा नगर निगम, गाड़ियों में लगाया सेपरेटर

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पूरे विश्व के साथ भारत में बहुत बड़ी समस्या बन चुका है. शहरीकरण और अन्य विकास गतिविधियों के कारण कूड़े की मात्रा बहुत बढ़ गई है. केंद्र सरकार द्वारा कूड़ा मुक्त भारत बनाने के लिए हेतु कई कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में रांची नगर निगम ने राजधानी में सफाई व्यवस्था करते हुए गार्बेज के पृथक्करण का कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है. जिसके तहत घरों में ही लोगों को कचरा अलग-अलग करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है. 15 नवंबर के बाद से नगर निगम लोगों के घरों से मिक्स कचरा नहीं उठाएगा. इस उद्देश्य से नगर प्रशासक महोदय ने आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए हैं. वहीं नगर निगम भी इसके लिए प्रचार प्रसार कर रहा है. अब नगर निगम की गाड़ियों में गीला-सूखा कचरा अलग-अलग रखने हेतु सेपरेटर लगाए गए है. इतना ही नहीं गाड़ियों में हरा और नीला रंग भी कराया गया है. जिससे कि लोगों को इसकी जानकारी मिल सके. नगर प्रशासक ने कहा कि गार्बेज फ्री रांची के लिए हर वॉर्ड को कूड़ा मुक्त बनाना होगा.

    शहर के लोगों से की अपील

    नगर प्रशासक ने कहा कि नागरिकों का सहयोग भी ज़रूरी है. उन्होंने कहा कि झिरी में गेल इंडिया दो चरणों में 150 मिट्रीक टन/प्रतिदिन का बायो कंपोस्ट प्लांट लग रहा है, जिसके लिए प्रतिदिन लगभग 300 टन गीला कचड़ा उपलब्ध कराने की अवश्यकता होगी. इसलिए अभी से रांची शहर में ही अलग-अलग कचरा रखने को बढ़ावा देने की आवश्यकता है. उन्होंने रांची नगर निगम क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि कूड़ा संग्रहण करने वाली गाड़ियों के हरे कंपार्टमेंट में गीला कचरा तथा नीले कंपार्टमेंट में सूखा कचरा डालना सुनिश्चित करें.

    ये करने का निर्देश

    • सुनिश्चित करना होगा कि घरों/प्रतिष्ठानों/ऑफिस से कूड़ा कम बाहर आए
    • आम नागरिकों को कूड़ा अलग-अलग रखने हेतु प्रेरित करे
    • हरे डस्टबिन में गीला, नीले डस्टबिन में सूखा कचरा को बढ़ावा देना होगा
    • हरे डस्टबिन में गीला कचरा, रसोई का कचरा, फल के छिलके, सड़े फल, सब्जी, बचा भोजन, अंडे के छिलके डालना
    • नीला डस्टबिन में प्लास्टिक, बोतलें, कागज कप, प्लेट, पैकेट, अखबार, डिब्बे, बॉक्स, पुराने कपड़े डालना
    15 नवंबर उठाएगा गतिविधि गाड़ी जोहार लाइव ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नगर निगम भारत मिक्स कचरा रांची विकास विश्व शहरीकरण समस्या सेपरेटर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़: धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभभाई पटेल का 148वीं जयंती समारोह
    Next Article व्यवसायिक संगठन की बंद की घोषणा के बाद पुलिस ने कहा भयमुक्त होकर करें काम

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.