Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 1:15 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»मुंबई Vs दिल्ली: अश्विन ने छक्का लगाकर दिलाई दिल्ली को शानदार जीत, लगातार तीसरी बार प्लेऑफ में पहुंची पंत एंड कंपनी
    खेल

    मुंबई Vs दिल्ली: अश्विन ने छक्का लगाकर दिलाई दिल्ली को शानदार जीत, लगातार तीसरी बार प्लेऑफ में पहुंची पंत एंड कंपनी

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    IPL-2021 फेज-2 में आज दिन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत दिल्ली के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के साथ हुई। MI ने पहले खेलते हुए 129/7 का स्कोर बनाया। 130 रनों के टारगेट को दिल्ली ने 5 गेंद रहते चार विकेट से जीतकर अपने नाम किया। टीम के लिए आर अश्विन ने छक्का लगाकर मुकाबला जिताया।

    मिली जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बना ली है। यह लगातार तीसरा मौका है जब टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। अब दिल्ली की नजरें टॉप-2 में फिनिश करने पर रहेगी। लीग मैचों के बाद टॉप-2 में रहने वाली टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए दो मौके मिलते हैं। वहीं, हार के साथ मुंबई की मुश्किलें बहुत बढ़ गई है। टीम फिलहाल 10 अंकों के साथ छठे पायदान पर है।

    दिल्ली के लिए श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर 33 रनों पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 2 चौके भी लगाए और अश्विन के साथ 7वें विकेट के लिए नाबाद 39 रन भी जोड़े।

    दिल्ली की खराब शुरुआत
    टारगेट का पीछा करते हुए DC की शुरुआत खराब रही और टीम ने अपने पहले 5 विकेट सिर्फ 77 के स्कोर पर गंवा दिए। धवन (8), शॉ (6) और स्मिथ (9) पर पवेलियन लौटे। पंत भी कप्तानी पारी खेलने में नाकाम रहे और 26 रन ही बना सके। अक्षर पटेल (9) ने भी निराश किया।

    • मुंबई ने सिर्फ 30 रनों के अंदर दिल्ली के पहले 3 विकेट चटकाए। शिखर धवन (8) पर रन आउट हुए, पृथ्वी शॉ (6) की विकेट क्रुणाल पंड्या के खाते में आई और स्मिथ (9) को कूल्टर नाइल ने क्लीन बोल्ड किया।
    • चौथे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने 27 रन जोड़ पारी को संभालने का काम किया, लेकिन तभी जयंत यादव ने पंत (26) को आउट कर दिल्ली को बड़ा झटका पहुंचाया।
    • शिमरोन हेटमायर (15) की खराब फॉर्म बरकरार रही। उनकी विकेट बुमराह ने चटकाई।

    मुंबई के स्टार खिलाड़ी रहे नाकाम
    टॉस गंवाकर पहले खेलते हुए MI ने 129/7 का स्कोर बनाया। स्टार खिलाड़ियों से सजी मुंबई के लिए एक भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका और सूर्यकुमार यादव (33) टॉप स्कोरर रहे। दिल्ली के लिए आवेश खान और अक्षर पटेल ने लिए 3-3 विकेट चटकाए।

    • मुंबई की पहली विकेट रोहित शर्मा (7) के रूप में गिरी उनको आवेश खान ने आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
    • क्विंटन डी कॉक (19) भी कुछ खास नहीं कर सके और अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हुए।
    • सूर्यकुमार यादव (33) आज लय में नजर आ रहे थे, लेकिन इससे पहले वह मिले स्टार्ट को बड़ी पारी में बदलते अक्षर ने उनको आउट कर MI को तीसरा झटका पहुंचाया।
    • अक्षर पटेल ने मैच में अपना तीसरा विकेट सौरभ तिवारी (15) के रूप में हासिल किया।
    • दिल्ली को 5वीं सफलता किरोन पोलार्ड (6) के रूप में लगी। उनकी विकेट एनरिक नॉर्त्या ने चटकाई।
    • हार्दिक पंड्या (17) रन बनाकर आउट हुए जबकि क्रुणाल पंड्या (13) पर नाबाद रहे।

    दिल्ली में ललित यादव के स्थान पर पृथ्वी शॉ और मुंबई में राहुल चाहर की जगह जयंत यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में सकरी नदी में नहाने गए चार नाबालिग डूबे, एक की मौत
    Next Article टीवी सीरियल जोधा अकबर TV सीरियल की ‘सलीमा बेगम’ मनीषा यादव का हुआ निधन

    Related Posts

    खेल

    गांधी मैदान में दिखेगा खो-खो का रोमांच, 29 से 31 मई तक होगी राज्य स्तरीय जूनियर बालिका प्रतियोगिता

    May 17, 2026
    खेल

    अब झारखंड में भी बजेगा टी20 का बिगुल, ईशान किशन की मौजूदगी में लॉन्च हुई प्रीमियर लीग

    May 14, 2026
    झारखंड

    रांची के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय की तीन बेटियों ने किया कमाल, भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम में हुआ चयन

    May 12, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.