Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह में सकरी नदी में नहाने गए चार नाबालिग डूबे, एक की मौत
    झारखंड

    गिरिडीह में सकरी नदी में नहाने गए चार नाबालिग डूबे, एक की मौत

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: गावां से गुजरी सकरी नदी में बड़ा हादसा हुआ है. यहां नदी की तेज धार में नाबालिग बह गए इनमें से एक की मौत हो गई. घटना थाना इलाके के मंझने की है. यहां घर के बगल से गुजरी सकरी नदी में नहाने के लिए किशोर और बच्चे गए. 16 वर्षीय रुकसाना परवीन के अलावा सलहा परवीन, मो अरमान और मो अरशद नहाने लगे. इसी क्रम में चारों नदी की तेज धार में बहने लगे. नाबालिगों को बहता देख लोग जुटे और किसी तरह सलहा परवीन, मो अरमान व मो अरशद को नदी को सुरक्षित बाहर निकाला. जबकि रुकसाना को बचाया नहीं जा सका.

    घटना में सलहा परवीन जख्मी है जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. दूसरी तरफ इसी सकरी नदी में एक अधेड़ भी बह गया. नदी में बहने से अधेड़ की भी मौत हो गई. यह घटना गावां के नगवां की है. बताया जाता है कि 55 वर्षीय लीटो चौधरी खेत में लगी फसल को देखने गया था. इसी क्रम में वह नदी में बह गया. दोनों घटना शनिवार की शाम की है.

    बारिश बना मौत की वजह

    तूफान गुलाब ने गिरिडीह में कहर बरपाया है. यहां पिछले पांच-छह दिनों से बारिश हो रही है. तीन दिनों तक तो लगातार बारिश होती रही. इस तीन दिनों के अंदर इस तूफान की वजह से जिले के सात लोगों की जान चली गई. पहली घटना बुधवार की रात पचम्बा थाना इलाके के चितरडीह पथ पर हुई. यहां बारिश के बीच सड़क हादसा हुआ और दो युवकों की जान चली गई.

    मकान ढहने से तीन की मौत

    सड़क हादसे के बाद मकान ढहने की अलग अलग घटना में एक दम्पति समेत तीन की मौत हो गई. मकान ढहने की पहली घटना पीरटांड़ प्रखंड की है. यहां केंदुआडीह में मकान धंस गया. मिट्टी के मकान में सो रहे रूपलाल मांझी एवं शनिमुनि देवी की मौत हो गई. वहीं, शुक्रवार की रात को जमुआ प्रखंड के चुंगलो कोडाडीह में एक मकान का दीवार गिर गया जिससे दबकर 58 वर्षीय केसिया देवी की मौत हो गई. इसी तरह सरिया थाना इलाके के घुटिया पेसरा पंचायत के गरमुंडो खुर्द निवासी पूरन महतो बरसोती नदी की तेज धार में बह गया. दूसरे दिन पूरन का शव बरामद किया गया. इसी तरह गावां में ही मां-बेटी की मौत दबने से हो गई.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाबिहगंज में एक परिवार ने अंधविश्वास में सर्पदंश से मौत बच्चे के शव को गंगा में बहाया, परिजनो का मानना कि बच्चा जिंदा होकर वापस आ जाएगा
    Next Article मुंबई Vs दिल्ली: अश्विन ने छक्का लगाकर दिलाई दिल्ली को शानदार जीत, लगातार तीसरी बार प्लेऑफ में पहुंची पंत एंड कंपनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    झारखंड

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026
    Latest Posts

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.