Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मुकेश सहनी ने NDA पर बोला हमला, पर नीतीश कुमार को सराहा, बोले- हमें गर्व है…
    बिहार

    मुकेश सहनी ने NDA पर बोला हमला, पर नीतीश कुमार को सराहा, बोले- हमें गर्व है…

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2025Updated:October 29, 2025No Comments2 Mins Read33
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुकेश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच महागठबंधन के डिप्टी CM पद के उम्मीदवार और VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने एनडीए और CM नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। हालांकि उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर एक भावनात्मक बयान भी दिया। सहनी ने कहा, “नीतीश कुमार 2013 से केवल कुर्सी के लिए मोदी जी से लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने अपना समय मोदी जी से लड़ने में बर्बाद कर दिया, लेकिन मुझे गर्व है कि नीतीश कुमार अब तक मोदी जी को हरा कर रखे हुए हैं। मोदी जी, नीतीश जी से जीत नहीं पाए हैं। हमें अपने बिहारी नीतीश जी पर गर्व है।”

    CM और डिप्टी सीएम फेस पर एनडीए को घेरा

    सहनी ने कहा कि महागठबंधन ने मुख्यमंत्री का चेहरा पहले ही घोषित कर दिया है, जबकि एनडीए अब तक असमंजस में है। उन्होंने कहा, “एनडीए ने अभी तक CM और डिप्टी सीएम पद के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। जैसे महाराष्ट्र में शिंदे के नाम पर चुनाव लड़ा गया और बाद में फडणवीस को मुख्यमंत्री बना दिया गया, वैसा ही भ्रम यहां भी दिख रहा है। हम उनसे बेहतर हैं क्योंकि हम जनता के सामने साफ नेतृत्व लेकर जा रहे हैं।”

    भाजपा पर लगाया भेदभाव का आरोप

    भाजपा पर निशाना साधते हुए सहनी बोले, “भाजपा मुस्लिमों को देश से बाहर भेजना चाहती है। उन्हें तकलीफ है कि एक अति पिछड़े समाज का बेटा उपमुख्यमंत्री कैसे बन सकता है। वे समाज को बांटने की राजनीति करते हैं, जबकि हम सभी को जोड़ने की बात करते हैं। हमारी राजनीति समानता और सम्मान की है।”

    एनडीए पर विजन की नकल करने का आरोप

    सहनी ने एनडीए पर अपने चुनावी विजन की नकल करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हमने वृद्धा पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने का वादा किया था, तो एनडीए ने 1100 रुपये कर दिया। हमने 200 यूनिट मुफ्त बिजली की बात कही थी, उन्होंने 125 यूनिट फ्री कर दी। उनके पास खुद का कोई विजन नहीं है, वे हमारे वादों की नकल कर रहे हैं।”

    Also Read : सर्दियों में सरसों का तेल: फायदे के साथ ध्यान रखें सावधानियां

    Mukesh Sahni attacks Nitish Kumar and NDA Mukesh Sahni says- 'We are proud of our Bihari Nitish ji' मुकेश सहनी का नीतीश कुमार और एनडीए पर हमला मुकेश सहनी बोले – ‘हमें अपने बिहारी नीतीश जी पर गर्व है’
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसर्दियों में सरसों तेल के गजब फायदे, बस जान लें इस्तेमाल का सही तरीका
    Next Article सिमडेगा में मालगाड़ी पलटी, राउरकेला-हटिया रेल लाइन पूरी तरह बाधित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, मस्जिद जाना अनिवार्य नहीं : एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी की श्रद्धांजलि, कहा – उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे.

    October 8, 2026
    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    आदिवासी

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-6: बैंकिंग बिचौलियों के मकड़जाल में फंसा पहाड़िया आदिम जनजाति, मिलते ही गायब हो जा रहे मंईयां सम्मान सहित विभिन्न योजनाओं के पैसे

    October 9, 2026

    झारखंड : नामकुम में गोवंश चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

    October 8, 2026

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.