Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बजट पर बोले सांसद मनीष जायसवाल, देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा
    झारखंड

    बजट पर बोले सांसद मनीष जायसवाल, देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा

    Team JoharBy Team JoharAugust 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल ने बजट सत्र से लौटने के बाद हजारीबाग के झंडा चौक स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की. जिसमें उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि बजट सत्र देश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला है. विकास से भारत एक नया आयाम गढ़ेगा. उन्होंने बताया कि इस बजट में छोटे उद्योग यानी एमएसएमई उद्योग से जुड़े लोगों को जल्दी लोन मिलेगा ताकि वह अपना उद्योग सुचारू रूप से चला पाए. उन्होंने यह बताया कि बाहर की कंपनियां भी अब हमारे देश में इन्वेस्ट कर सकेगी चूंकि टैक्स को कम कर दिया गया है. जिससे देश में एंप्लॉयमेंट बढ़ेगा. केंद्र सरकार यूथ को पेड इंटर्नशिप भी करवाएगी, जिससे कि उनका स्किल भी अच्छा होगा और उन्हें मेहनताना भी प्रदान किया जाएगा.

    टैक्स स्लैब में बदलाव से फायदा

    साथ ही साथ मिडिल क्लास लोगों के लिए टैक्स स्लैब में भी चेंजेज किए गए हैं. जिससे सीधे तौर पर मिडिल क्लास लोगों को फायदा पहुंचेगा. भाजपा सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश हित में सोचती है. इसी को लेकर उन्होंने इस तरह के बजट को जनता के बीच पेश किया है ताकि हमारा भारत आगे बढ़ सके. उन्होंने यह भी बताया कि बजट सत्र में हजारीबाग के लिए भी कई मांगें सदन में उठाई है. यहां के लोगों को लंबी दूरी की ट्रेन उपलब्ध नहीं हो पाई है. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लंबी दूरी की ट्रेनों को हजारीबाग टाउन स्टेशन से जोड़ने की मांग रखी है. साथ ही साथ रामगढ़ जो कि मां छिन्नमस्तिके की मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है और वहां कोयला उत्खनन का भी कार्य काफी बड़े क्षेत्र में होता है. लेकिन वहां एक भी नेशनल स्कूल आफ माइन्स का कॉलेज नहीं है. जिसकी भी मांग हमने सदन में उठाई है. उन्होंने कहा कि आगे भी हम हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के लिए विभिन्न मुद्दे संसद के पटल पर उठाते रहेंगे ताकि यहां के लोगों को सुविधा प्रदान हो और क्षेत्र का विकास सर्वांगीण हो.

    देश बजट मनीष जायसवाल मील का पत्थर विकास सांसद हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमौसम विभाग का अलर्ट, बारिश के साथ 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
    Next Article पश्चिम बंगाल में भारी बारिश से तीन की मौ’त, कई इलाके में जल भराव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार की जांच पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में हो जांच: बाबूलाल मरांडी

    August 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अदाणी फाउंडेशन ने दिए छाते, बारिश से मिलेगी राहत

    August 6, 2026
    Latest Posts

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.