Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»अहरी गांव पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल, कुछ इस तरह से लोगों ने किया स्वागत
    Uncategorized

    अहरी गांव पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल, कुछ इस तरह से लोगों ने किया स्वागत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 1, 2024Updated:September 1, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: आज़ादी के बाद पहली बार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एक गांव के लोगों के चेहरे पर मुस्कान दिखी. यहां के लोग बेहद उत्साहित और खुश दिखे. उनकी खुशी की वजह उनके गांव में आजादी के बाद पहली बार अपने क्षेत्र के किसी सांसद का आना था. यह गांव हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बरही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चौपारण प्रखंड चोरदाहा पंचायत अवस्थित ग्राम अहरी है. यह गांव मुख्य सड़क चौराहा चेकपोस्ट से महज़ कुछ दूरी पर है. यहां अनुसूचित जाति और जनजाति के करीब 50 घर हैं, जहां की आबादी करीब 500 लोगों की है. पहाड़ी क्षेत्र से घिरे इस गांव में आने के लिए उबड़- खाबड़, पथरीले और दुर्गम रास्ते हैं. देश के आजादी के करीब 70 साल बीतने के बाद भी यहां के ग्रामीणों को जर्जर सड़क, बिजली की समस्याओं से जूझना पड़ता है. माध्यमिक स्कूल और स्वच्छ पेयजल की मांग के साथ ग्रामीण 70 सालों से किसी जननेता के आस में टकटकी लगाए हुए थे .उनके गांव में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल के आने की आहट मात्र से ही गांव के संपूर्ण लोग एकजुट हो गए और उनके चेहरे खुशी से खिल उठे. भावुक होकर लोगों ने अपने तरीके से पहली बार गांव में किसी सांसद का स्वागत किया. कोई सूखे महुवा का फल लेकर तो कोई बिस्किट- मिक्सचर लेकर तो कोई पानी लेकर उनके आतिथ्य सत्कार में जुट गया. ग्रामीणों की आंखें खुशी से डबडबा गई तो कई नाचने- झूमने लगे. मां बहनें अपने बच्चों के साथ तालियां बजा रही थी. इस गांव के लोगों के लिए यह ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण था जो हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के साथ उनके जीवन में एक नई उम्मीदों की किरण दिखाई दे रही थी. पहली बार इस गांव के बूथ से भाजपा ने बीते लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी और लोगों ने इसी उम्मीद के साथ मनीष जायसवाल को अपना मत दिया था की उनके लिए वे रहनुमा बनकर उनके बीच आयेंगे .

    सांसद मनीष जायसवाल इस गांव के लोगों से मिलने पहुंचे और अपनत्व देख वे भी भावुक हो गए. उन्होंने गांव के सभी प्रमुख जनों को अंग- वस्त्र भेंटकर सम्मान किया. ग्रामसभा के लिए आकर्षक कालीन भेंट किया और उनके लिए एक नया सबेरे लाने का वादा किया. लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कहा था कि मैं नेता नहीं आपका बेटा और भाई बनकर आपके बीच रहूंगा और क्षेत्र के विकास के साथ लोगों के उत्थान के लिए कार्य करूंगा .सांसद के पहुंचने की आहट के बीच बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव भी यहां पहुंचे थे. गांव के लोगों ने अनोखे तरीके से दोनों नेताओं का स्वागत किया और आजादी के बाद पहली बार सांसद के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका खूब आभार भी जताया .

     

    Bjp Congress Election Hazaribagh jharkhand loksabha Manish Jaiswal ranchi Vidansabha village
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुर्घटना में घायल युवक पड़ा था सड़क पर, एसपी ने भिजवाया अस्पताल
    Next Article बोकारो में बीट पुलिसिंग की शुरुआत, पैदल गश्ती करेगी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन पर फिर हमलावर हुए कांग्रेसी नेता योगेंद्र साव, जानिये क्या कहा

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    क्राइम

    झारखंड : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरी की बाइक,अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान खरीद पर सरकार का मास्टर प्लान : 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य, फर्जीवाड़े रोकने के लिए होगी गाड़ी-जमीन की ऑनलाइन ट्रैकिंग

    September 18, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    Latest Posts

    बड़गाईं जमीन मामला : सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आज PMLA कोर्ट में तय होंगे आरोप, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी पेशी

    September 21, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : खनिज संपदा भरपूर, फिर भी निवेश रैंकिंग में नीचे से दूसरा: आखिर कहां पिछड़ा झारखंड?

    September 21, 2026

    पश्चिम बंगाल: सुभेंदू अधिकारी का एलान, कुर्मी आंदोलन के सभी केस होंगे वापस

    September 20, 2026

    यौन उत्पीड़न मामले की फाइल डेढ़ साल से अटकी, पीड़िता का आरोप- आरोपी को बचाया जा रहा, कुलाधिपति से फिर लगाई गुहार

    September 20, 2026

    जाति के आधार पर भेदभाव हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं, यह हिंदू समाज पर कलंक : होसबाले

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.