Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखण्ड स्थापना के दिन JPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन, 7वीं से लेकर दसवीं सिविल सेवा परीक्षा रद्द करने की मांग
    झारखंड

    झारखण्ड स्थापना के दिन JPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन, 7वीं से लेकर दसवीं सिविल सेवा परीक्षा रद्द करने की मांग

    Team JoharBy Team JoharNovember 15, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: 7वीं से लेकर दसवीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर झारखंड स्थापना दिवस के दिन झारखंड यूथ एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों छात्र मोराबादी मैदान में जुटे. इस दौरान राज्य सरकार से पूरे परीक्षा प्रकरण की जांच करने की मांग की गई.

    आज एक तरफ जहां पूरे राज्य भर में झारखंड का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर सातवीं से दसवीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में लगातार रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों के सफल होने के बाद सैकड़ों छात्र आंदोलनरत हैं. इसी कड़ी में रांची के मोराबादी मैदान के बापू वाटिका के समक्ष छात्रों का जमावड़ा हुआ और राज्य सरकार से सातवीं से लेकर दसवीं जेपीएससी पीटी परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर जांच करने की मांग के साथ ही इस पूरे परीक्षा प्रकरण को ही रद्द करने की मांग की गई.

    छठी जेपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग लगातार की जा रही थी और इसके बाद सातवें से लेकर दसवीं जेपीएससी परीक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं. लगातार जेपीएससी पीटी रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ आक्रोशित विद्यार्थियों की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है. छात्रों का कहना है कि पीटी रिजल्ट में भारी गड़बड़ी की आशंका है. रिजल्ट में दिव्यांगों के लिए आरक्षण का पालन नहीं किया गया है. इस रिजल्ट में दिव्यांगों का एक भी रिजल्ट प्रकाशित हुआ ही नहीं है. साहिबगंज, लोहरदगा, लातेहार जिलों के एक ही परीक्षा सेंटर में उपस्थित होने वाले लगातार क्रमवार विद्यार्थियों को पास कर दिया गया है. हार्ड क्वेश्चन रहने के बावजूद सबसे ज्यादा हाई कटऑफ गया है. जिसके वजह से मेधावी छात्र बाहर हो गए हैं. जेपीएससी शुरू से ही विवादों में रहा है. लेकिन इस बार तो पूरे परीक्षा सेंटर को ही सेटिंग कर लिया गया है.
    जांच की मांग

    इस दौरान सरकार से मांग किया गया है कि हाई कोर्ट के न्यायाधीश के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाकर पीटी रिजल्ट का जांच किया जाए .एक ही परीक्षा सेंटर से लगातार क्रमवार पास करने वाले अभ्यर्थियों की सीडीआर जांच किया जाए.

    JPSC
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में सीएम ने धरती आबा को किया नमन, 111 करोड़ की सौगात दी
    Next Article JPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए 16 नवम्बर से शुरू होंगें रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें आवेदन

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : देवघर में रांगा मोड़ पर रौशन यादव की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला है मृतक

    October 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : देवघर में रांगा मोड़ पर रौशन यादव की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला है मृतक

    October 20, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.