Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में सीएम ने धरती आबा को किया नमन, 111 करोड़ की सौगात दी
    झारखंड

    भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में सीएम ने धरती आबा को किया नमन, 111 करोड़ की सौगात दी

    Team JoharBy Team JoharNovember 15, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटीः भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम ने कहा कि 150 वर्ष लग गए भगवान बिरसा मुंडा का नाम देश के पटल तक आने में, आज देश की जनता दिल्ली के दरवाजे खटखटाने की हिम्मत रखती है, इसलिए देश में बिरसा मुंडा को सम्मान देने के लिए केंद्र को झुकना पड़ा. सीएम ने कहा कि आदिवासी किसी से भीख नहीं मांगते, राज्य भीख में नही मिली है इसके लिए लड़ना पड़ा है.

    झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर पहली बार कोई मुख्यमंत्री उलिहातू पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों को सम्मानित किया है. इसके अलावा सीएम ने जिला में 111 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्धघाटन किया. साथ में सीएम ने 50 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया. खूंटी की जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि झारखंड के आदिवासी सदियों से पिछड़े हैं, आज आपके बीच के ही एक युवक समाज को दिशा दे रहे हैं, हम आपके लिए योजना तैयार करते हैं, जिसमें जल, जंगल, जमीन का ध्यान रखा जाता है.

    उन्होंने कहा कि नौजवानों को विदेश में पढ़ने के लिए अनुदान देकर सरकार पढ़ा रही है. खूंटी, गुमला, सिमडेगा में खिलाड़ियों की खान है. 20 वर्षो में पहली बार खिलाड़ियों को नौकरी दिया गया है. सीएम ने कहा कि जो खेल रांची में होना चाहिए था वो खेल सिमडेगा में हुआ. फूलो झानो योजना के तहत पेड़ के नीचे हाट बाजार में महिलाएं हड़िया बेच रही हैं, उनके लिए सरकार ने पूरी तरह से योजनाओं का दरवाजा खोल रखा है.

    सीएम ने अपने संबोधन में किसी दल का नाम लिए बगैर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह समाज को धीरे-धीरे खोखला करने का यहां षड्यंत्र चल रहा है. समाज को इसका बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना होगा. हर समय बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू जैसे लोग पैदा नहीं होंगे, आप जागरूक नहीं होंगे तो सरकार भी कुछ नहीं कर पाएगी. इस कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, तमाड़ विधायक विकास मुंडा के अलावा डीसी समेत जिला के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा में चलती कार में शॉर्ट सर्किट से अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया
    Next Article झारखण्ड स्थापना के दिन JPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन, 7वीं से लेकर दसवीं सिविल सेवा परीक्षा रद्द करने की मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.