Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गुमला में मासिक अपराध समीक्षा बैठक : क्रिसमस और नव वर्ष के लिए सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश
    झारखंड

    गुमला में मासिक अपराध समीक्षा बैठक : क्रिसमस और नव वर्ष के लिए सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश

    Team JoharBy Team JoharNovember 25, 2025No Comments3 Mins Read18
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गुमला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : गुमला SP की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, चंदाली में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षु भापुसे अधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल निरीक्षक, सभी थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत आगामी क्रिसमस और नव वर्ष 2026 के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा से हुई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान जिले के पर्यटन एवं पिकनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती है, इसलिए सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष निगरानी और गश्त बढ़ाएं।

    इसके बाद बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। SP ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। लंबित वारंट और कुर्की के निष्पादन, हत्या, बलात्कार, POCSO, SC-ST एक्ट, लूट, डकैती, गृहभेदन और अपहरण जैसे गंभीर मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अवैध उत्खनन और बालू-चिप्स तस्करी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया।

    जन शिकायतों, सूचना अधिकार के लंबित आवेदनों, पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन से संबंधित पत्रों के त्वरित निष्पादन पर भी जोर दिया गया। i-RAD, ERS और डायल 112 की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए जानकारी को अपडेट रखने और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके साथ ही e-Sakshya, Sudarshna, Gandiva और Pratibimb ऐप के बेहतर उपयोग पर निर्देश दिए गए।

    सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने, डायन प्रथा, मानव तस्करी, पलायन और महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम हेतु गांव-गांव में अभियान चलाने पर भी बल दिया गया। बैठक में लंबित वारंट, गैर-तामिला वारंट, लाल वारंट और स्थायी वारंट की समीक्षा करते हुए सभी मामलों के 100 प्रतिशत निष्पादन के निर्देश दिए गए।

    अप्राकृतिक मृत्यु के हर मामले में तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने और त्वरित अनुसंधान सुनिश्चित करने को कहा गया। लूट, डकैती और SC-ST से संबंधित मामलों की रोकथाम के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि थाना में आने वाले आम लोगों के साथ मधुर व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। जहां समाधान संभव न हो, वहां तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाए।

    बैठक के अंत में अधिकारियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। जिनका प्रदर्शन औसत से कम रहा, उन्हें चेतावनी दी गई, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

    Also Read : BSSC ने निकाली 23 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी, इंटर पास कर सकते हैं आवेदन

    Monthly crime review meeting concludes in Gumla; Gumla SP issues instructions to tighten security during Christmas and New Year. क्रिसमस और नए साल पर सुरक्षा कड़ी करने के लिए गुमला SP बे दिए निर्देश गुमला में मासिक अपराध समीक्षा बैठक संपन्न
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBSSC ने निकाली 23 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी, इंटर पास कर सकते हैं आवेदन
    Next Article किराएदार ने रची लूट की साजिश, पलामू पुलिस ने किया खुलासा

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026

    राज्यसभा की 8 स्थायी समितियों में टीएमसी को एक भी अध्यक्ष पद नहीं, सागरिका घोष बोलीं- संसद बना रहा ‘वन पर्सन, वन पार्टी शो’

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.