Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में मानसून का कहर जारी, 3 जुलाई तक रेड अलर्ट
    झारखंड

    झारखंड में मानसून का कहर जारी, 3 जुलाई तक रेड अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharJuly 1, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मानसून
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड इन दिनों भारी मानसून की चपेट में है। बीते 24 घंटे में जमशेदपुर में रिकॉर्ड 150 मिमी बारिश दर्ज की गई। सड़कों पर पानी भर गया है और जगह-जगह जलजमाव से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डिमना लेक का पानी पुल की ऊंचाई तक पहुंच गया है, जिससे लोगों में डर का माहौल है।

    मानसून ट्रफ बना वजह

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून ट्रफ फिलहाल जमशेदपुर के ऊपर स्थित है, यही कारण है कि यहां सबसे अधिक बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र भले ही कमजोर पड़ गया हो, लेकिन ट्रफ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।

    राजधानी रांची और आसपास के जिले भी प्रभावित

    रांची में दोपहर तक मौसम साफ था, लेकिन तीन बजे के बाद तेज बारिश और वज्रपात ने हालात बिगाड़ दिए। खूंटी, लोहरदगा और हजारीबाग जिलों में भी भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है। रांची के कांके डैम में पानी तेजी से भरने के कारण जून में तीसरी बार फाटक खोलना पड़ा।

    3 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों – जमशेदपुर, रांची, खूंटी, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां – के लिए 3 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 120-130 मिमी तक बारिश की संभावना जताई गई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    Also Read :  Aaj Ka Rashifal,1 July 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

     

    Bay of Bengal Dimna Lake Hazaribagh heavy rain jamshedpur jharkhand Jharkhand rain 2025 Kanke Dam Khunti Lohardaga low pressure area Monsoon monsoon trough ranchi red alert Seraikela Kharsawan waterlogging weather department weather news West Singhbhum कांके डैम खूंटी जमशेदपुर जलजमाव झारखंड झारखंड बारिश 2025 डिमना लेक निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिमी सिंहभूम बंगाल की खाड़ी भारी बारिश मानसून मानसून ट्रफ मौसम विभाग मौसम समाचार रांची रेड अलर्ट लोहरदगा सरायकेला-खरसांवा हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal,1 July 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article 19 किलो सिलेंडर हुआ सस्ता, जानिए आपके शहर का नया दाम

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    Latest Posts

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.