Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»मॉनसून में बालों की देखभाल : हेयरफॉल से बचने के लिए अपनाएं ये आठ आसान टिप्स 
    स्वास्थ्य

    मॉनसून में बालों की देखभाल : हेयरफॉल से बचने के लिए अपनाएं ये आठ आसान टिप्स 

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2025Updated:August 20, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हेयरफॉल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन यह बालों के लिए कई चुनौतियां भी लाता है। हवा में बढ़ी नमी स्कैल्प को कमजोर करती है, जिससे हेयरफॉल की समस्या बढ़ जाती है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (NCBI) के अनुसार रोजाना 50-100 बाल झड़ना सामान्य है, लेकिन मानसून में यह संख्या 250 तक पहुंच सकती है। वर्ल्ड ट्राइकोलॉजी सोसाइटी की स्टडी बताती है कि नमी भरे मौसम में हेयरफॉल के मामले 30% तक बढ़ जाते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि थोड़ी जागरूकता और सही हेयर केयर रूटीन से इस समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। जानें मानसून में हेयरफॉल क्यों बढ़ता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।

    मॉनसून में हेयरफॉल क्यों बढ़ता है?

    बारिश के मौसम में हवा की नमी बालों में समाकर उन्हें फुला देती है, जिससे वे टूटने और दोमुंहे होने लगते हैं। नमी स्कैल्प की जड़ों को कमजोर करती है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं। बारिश का पानी, जो अक्सर प्रदूषित होता है, स्कैल्प पर गंदगी और इन्फेक्शन का कारण बनता है। इसके अलावा, उमस के कारण फंगल इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है, जो हेयरफॉल को और बढ़ाता है।

    हेयरफॉल कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय :

    • स्कैल्प को साफ और सूखा रखें : हफ्ते में 2-3 बार सल्फेट-फ्री शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
    • गीले बालों में कंघी न करें : इससे बालों की जड़ों पर खिंचाव पड़ता है और वे टूट सकते हैं।
    • टाइट हेयरस्टाइल से बचें : यह बालों की जड़ों को कमजोर करता है।
    • हीट स्टाइलिंग टूल्स का कम इस्तेमाल करें : ये बालों को रूखा और कमजोर बनाते हैं।
    • हफ्ते में एक बार ऑयल मसाज करें : नारियल, बादाम या ऑलिव ऑयल से मसाज करें, लेकिन ज्यादा देर तक तेल न छोड़ें।
    • संतुलित डाइट लें : प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर आहार बालों को मजबूत करता है।
    • तनाव कम करें : अच्छी नींद और तनावमुक्त जीवनशैली हेयरफॉल को कम करती है।
    • बारिश में भीगने के बाद बाल धोएं : गुनगुने पानी और माइल्ड शैम्पू से बाल साफ करें।

    डाइट का हेयरफॉल पर असर

    एक्सपर्ट्स का मानना है कि डाइट का बालों की सेहत पर सीधा असर पड़ता है। प्रोटीन, विटामिन्स (खासकर बायोटिन, विटामिन ई और डी), जिंक और आयरन की कमी से बाल पतले और कमजोर हो सकते हैं। मानसून में हेयरफॉल रोकने के लिए अपनी डाइट में ये चीजें शामिल करें :

    • प्रोटीन : अंडे, दाल, पनीर, मछली और चिकन।
    • विटामिन्स और मिनरल्स : पालक, गाजर, बादाम, अखरोट और फल।
    • हेल्दी फैट्स : एवोकाडो, नारियल तेल और मछली का तेल।

    इन गलतियों से बचें

    • गीले बालों को तौलिये से रगड़ना : इससे बाल टूट सकते हैं।
    • केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल : ये बालों को रूखा और फ्रिजी बनाते हैं।
    • तेल को लंबे समय तक लगाए रखना : इससे स्कैल्प ब्लॉक हो सकता है।
    • रोजाना शैम्पू करना : यह स्कैल्प को रूखा बनाता है।
    • बार-बार बालों में हाथ फेरना : इससे गंदगी और ऑयल बढ़ता है।

    बारिश में भीगने के बाद क्या करें?

    बारिश का पानी अक्सर प्रदूषित और एसिडिक होता है, जो स्कैल्प में इन्फेक्शन और हेयरफॉल का कारण बन सकता है। भीगने के बाद तुरंत गुनगुने पानी और माइल्ड शैम्पू से बाल धोएं। हल्का कंडीशनर लगाएं और तेल का इस्तेमाल तुरंत न करें।

    ऑयल मसाज का महत्व

    हल्के तेलों (नारियल, बादाम, ऑलिव) से स्कैल्प की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और जड़ें मजबूत होती हैं। यह फंगल इन्फेक्शन और स्कैल्प की रूखेपन को भी कम करता है। लेकिन तेल को ज्यादा देर तक न छोड़ें, वरना स्कैल्प ब्लॉक हो सकता है।

    Also Read : CM हेमंत सोरेन का प्रयास लाया रंग, सऊदी से मृत धनंजय का पार्थिव शरीर आया स्वदेश

    Hair care in monsoon: Follow these easy tips to avoid hair fall मानसून में बालों की देखभाल : हेयरफॉल से बचने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स हेयरफॉल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM हेमंत सोरेन का प्रयास लाया रंग, सऊदी से मृत धनंजय का पार्थिव शरीर आया स्वदेश
    Next Article SBI में जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेडिकल पढ़ने का सपना हुआ आसान, रिम्स में बढ़कर हुई 250 एमबीबीएस सीटें

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उल्टी होने पर किया रेफर, धक्के के बाद भी चालू नहीं हुआ एंबुलेंस, थम गई मासूम की सांसें

    July 15, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.