Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मोदी मोदी बोले, कोरोना से लड़ाई में देश की एकजुटता देखकर दुनिया हतप्रभ
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मोदी बोले, कोरोना से लड़ाई में देश की एकजुटता देखकर दुनिया हतप्रभ

    Team JoharBy Team JoharMay 30, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड 19) से निपटने के लिए पूरे देश ने अपनी अनूठी एकता और संकल्प से समूची दुनिया को हतप्रभ कर दिया है।

    केंद्र में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ के मौके पर देशवासियों के नाम खुले पत्र में श्री मोदी ने दृढता व्यक्त करते हुए कहा कि 130 करोड़ लोगों का वर्तमान और भविष्य कभी भी कोई आपदा तय नहीं कर सकती।

    श्री मोदी ने अपने पत्र में लिखा , “ अपने देशवासियों की उम्मीदों और हसरतों को पूरा करने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहे थे, लेकिन इसी बीच कोरोना की महामारी ने विश्व के साथ हमारे देश को भी उलझा दिया। जहां एक ओर महान आर्थिक संसाधनों और अत्याधुनिक स्वास्थ्य प्रणालियों के साथ शक्तियां हैं, वहीं दूसरी ओर हमारा देश एक विशाल आबादी और सीमित संसाधनों के बीच समस्याओं से घिरा हुआ है।”

    उन्होंने कहा, “ ज्यादातर के मन में यह आशंका घर किये हुए थी कि कोरोना की कारण भारत दुनिया के लिए एक समस्या न बन जाये , लेकिन आज आपने दुनिया को हमारी तरफ देखने के नजरिए और सोच की धारणा को बदल दिया। आपने साबित कर दिया है कि दुनिया के शक्तिशाली और समृद्ध देशों की तुलना में भारतीयों की सामूहिक ताकत और क्षमता अद्वितीय है।”

    प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “ हमने अब तक जिस धैर्य का प्रदर्शन किया है , उसे जारी रखना है। मौजूदा संकट की इस घड़ी में बहस का मुद्दा यह भी है कि भारत सहित विभिन्न देशों की अर्थव्यवस्था को कैसे बहाल किया जायेगा। ” उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने अपनी एकता और कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में संकल्प से दुनिया को हतप्रभ किया है, उसके मद्देनजर हमें पूरा विश्वास है कि हम आर्थिक पुनरोद्धार की दिशा में भी मील का पत्थर गढ़ेंगे। ”

    उन्होंने कहा, “ वैश्विक महामारी की वजह से यह निश्चित रूप से संकट की घड़ी है, लेकिन हम भारतीयों के लिए यह एक दृढ़ संकल्प का समय है। हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि 130 करोड़ का वर्तमान और भविष्य कभी भी प्रतिकूल परिस्थितियां तय नहीं कर सकती। हम खुद अपना वर्तमान और अपना भविष्य तय करेंगे। हम तरक्की के रास्ते पर अग्रसर होंगे और जीत भी हासिल करेंगे। ”

    #National News covid 19 india Latest news Narendra modi Online news PM modi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना का कहर : भारत में देश में कोरोना संक्रमण के 7964 नये मामले, अब तक 4971 लोगों की मौत
    Next Article जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    Latest Posts

    Breaking आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.