Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अनुसूचित जाति के हित में मोदी सरकार की योजनाएं पहुंची चौपाल तक, भाजपा नेता ने लोगों से किया संवाद
    झारखंड

    अनुसूचित जाति के हित में मोदी सरकार की योजनाएं पहुंची चौपाल तक, भाजपा नेता ने लोगों से किया संवाद

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2025Updated:May 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार जामताड़ा जिला के वरिष्ठ भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने मंगलवार को शहर के नामुपाड़ा स्थित हाड़ीपाड़ा क्षेत्र में एक विशेष चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति समुदाय तक केंद्र सरकार, विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाना था।

    चौपाल में भारी संख्या में अनुसूचित जाति समुदाय के महिला, पुरुष एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हरिमोहन मिश्रा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विस्तार से बताया कि मोदी सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षा सहायता योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, स्टार्टअप इंडिया योजना, स्कॉलरशिप योजना, और स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि कैसे इन योजनाओं से अनुसूचित जाति के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचे।

    उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ घोषणाएं नहीं करती, बल्कि ज़मीन पर काम करती है और हर वर्ग के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। चौपाल में उपस्थित युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों, स्वरोजगार योजनाओं और शिक्षा में आरक्षण जैसी सुविधाओं के बारे में बताया और उन्हें इनका लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि वे समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुँचाकर समाधान करवाने का प्रयास करेंगे।

    कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए यह तय किया गया कि आने वाले दिनों में जामताड़ा जिले के अन्य गांवों में भी इसी तरह की चौपालें लगाकर अनुसूचित जाति समुदाय को जागरूक किया जाएगा।

    Also read: हर्ष कुमार डोकानिया ने लहराया परचम, राज्य में सातवां और जामताड़ा में हासिल हुआ पहला स्थान

    Also read: सरना धर्म कोर्ड को लागू करने की मांग को लेकर झामुमो ने गिरिडीह में भी किया धरना-प्रदर्शन

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहर्ष कुमार डोकानिया ने लहराया परचम, राज्य में सातवां और जामताड़ा में हासिल किया पहला स्थान
    Next Article जमशेदपुर को मिला नया SSP, पियूष पांडे संभालेंगे कमान…

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी घोटाला में सीआइडी की चार्जशीट: जेपीएससी अध्यक्ष एल ख्यांगते को हवाला के जरिये हुआ था पैसे का भुगतान, 10 रुपये का नोट था कोडवर्ड

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    October 26, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी घोटाला में सीआइडी की चार्जशीट: जेपीएससी अध्यक्ष एल ख्यांगते को हवाला के जरिये हुआ था पैसे का भुगतान, 10 रुपये का नोट था कोडवर्ड

    October 26, 2026

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026

    Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    October 26, 2026

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.