Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»वंदे मातरम् पर केंद्र का बड़ा फैसला, अब हर सरकारी कार्यक्रम में पूरे 6 छंद अनिवार्य
    देश

    वंदे मातरम् पर केंद्र का बड़ा फैसला, अब हर सरकारी कार्यक्रम में पूरे 6 छंद अनिवार्य

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2026Updated:February 11, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वंदे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : केंद्र सरकार ने बुधवार को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर बड़ा फैसला लिया है। गृह मंत्रालय ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिसके तहत अब सभी सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के पूरा 6 छंद गाना या बजाना अनिवार्य होगा।

    वंदे मातरम् अब सरकारी कार्यक्रमों में पहले बजेगा

    सूत्रों के मुताबिक, अब राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ से पहले बजाया जाएगा। यह फैसला 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर लिया गया है।

    इस गाइडलाइन के मुताबिक:

    सभी लोग खड़े होकर वंदे मातरम् सुनेंगे।

    कार्यक्रमों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है ताकि प्रस्तुति सही तरीके से हो।

    यदि वंदे मातरम् किसी फिल्म या वृत्तचित्र में चल रहा हो, तो दर्शकों को खड़े होने की जरूरत नहीं।

    पूरा 6 छंद अनिवार्य, समय लगभग 3 मिनट 10 सेकंड

    गृह मंत्रालय ने कहा है कि अब वंदे मातरम् का पूरा 6 छंद वाला संस्करण, जिसकी अवधि 3 मिनट 10 सेकंड है, कई सरकारी और आधिकारिक अवसरों पर गाना या बजाना अनिवार्य होगा। आदेश सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, मंत्रालयों और संवैधानिक संस्थाओं को भेजा गया है। मुख्य बात यह है कि जब वंदे मातरम् और जन गण मन दोनों एक साथ प्रस्तुत हों, तो पहले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् बजाया जाएगा और सभी लोग सावधान मुद्रा में खड़े रहेंगे।

    सम्मान और शिष्टाचार के साथ गायन जरूरी

    मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि वंदे मातरम् का गायन मातृभूमि के प्रति सम्मान और शिष्टाचार के साथ होना चाहिए। अगर सही तरीके से प्रस्तुति दी जाती है तो कोई आपत्ति नहीं होगी। सरकार का मानना है कि इस कदम से राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति एकरूप सम्मान बढ़ेगा और लोगों में जागरूकता आएगी।

    जानिए वंदे मातरम् के 6 छंद

    छंद-1: सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम्…
    छंद-2: कोटि-कोटि-कण्ठ-कल-कल-निनाद-कराले…
    छंद-3: तुमि विद्या, तुमि धर्म, तुमि हृदि, तुमि मर्म…
    छंद-4: त्वं हि दुर्गा दशप्रहरणधारिणी…
    छंद-5: श्यामलां सरलां सुस्मितां भूषितां…
    छंद-6: त्वं हि शक्ति, त्वं हि शक्ति…

    यह निर्णय वंदे मातरम् को राष्ट्रगान के समान गरिमा देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब सरकारी समारोहों और विद्यालयों में वंदे मातरम् के सभी छंद सुनना और सुनाना अनिवार्य होगा।

    Also Read : अभिषेक शर्मा अस्पताल में, कल नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल

    150th Anniversary 150वीं वर्षगांठ 6 verses 6 छंद Government Function government order government program Home Ministry India Jana Gana Mana Modi government National Anthem National Song National Symbol Respect and Etiquette School Vande Mataram Vande Mataram Rules गृह मंत्रालय जन-गण-मन भारत मोदी सरकार राष्ट्रगान राष्ट्रीय गीत राष्ट्रीय प्रतीक वंदे मातरम नियमावली वंदे मातरम् विद्यालय सम्मान और शिष्टाचार सरकारी आदेश सरकारी कार्यक्रम सरकारी समारोह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअभिषेक शर्मा अस्पताल में, कल नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल
    Next Article बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर पदों पर भर्ती, 26 फरवरी तक करें आवेदन

    Related Posts

    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.