Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»मोदी सरकार आईएएस, आईपीएस, आईएफएस की कायापलट की तैयारी में, मंत्रालयों से मांगी जानकारी
    देश

    मोदी सरकार आईएएस, आईपीएस, आईएफएस की कायापलट की तैयारी में, मंत्रालयों से मांगी जानकारी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 27, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सरकारी नौकरियों में बड़े बदलाव की तैयारी में है। योजना के तहत केंद्र सरकार आईएएस, आईपीएस और आईएफएस जैसी नौकरियों के ढांचे में बदलाव कर सकती है। इसके लिए केंद्र ने सभी मंत्रालयों को सेवाओं की एक विस्तृत सूची बनाने और उसे कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय (डीओपीटी) को सौंपने के लिए कहा है।
    सरकार पुरानी व्यवस्था में बदलाव करके उसे मौजूदा समय के अनुसार बनाने की कोशिश में है। माना जा रहा है कि इस कार्य को अप्रैल 2020 तक पूरा किया जा सकता है। 17 सितंबर के ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार डीओपीटी ने कहा, ‘नीति, सर्विस प्रोफाइल, कैडर, पोस्ट को नए तरीके से बनाने के लिए यह किया जा रहा है।’

    मेमोरेंडम में कहा गया है कि सभी मंत्रालयों और विभाग से आग्रह किया जाता है कि वह 30 सितंबर तक सभी सेवाओं, पोस्ट, कैडर से जुड़ी जानकारी दे दें। पिछले 30 सालों में पहली बार पुरानी व्यवस्था में बदलाव और सरकारी पदों और सेवाओं की दोबारा जांच की जा रही है।

    डीओपीटी के एक अधिकारी ने बताया कि इसके पीछे सरकार की सोच निष्क्रिय पदों को हटाकर उनके स्थान पर मौजूदा समयानुसार जिस पद की जरूरत है उसे स्थापित करने की है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया जा रहा है कि जब कुछ दिनों पहले ही डीओपीटी ने अपने पांच साल के विजन दस्तावेज में लोक सेवाओं के बारे में प्रस्ताव दिया था।
    मंत्रालयों से मांगी जानकारी
    सरकारी सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए डीओपीटी ने सभी मंत्रालयों से विस्तृत जानकारी मांगी है। जिसमें सेवा का नाम, सेवा की जिम्मेदारी किसके हाथ में है, सेवा कब शुरू हुई, पिछली बार इसमें क्या बदलाव किए गए, इसकी संरचना, तैनाती की जगह कौन-कौन सी रही, अधिकारियों की जिम्मेदारियां शामिल है।

    मंत्रालयों से ‘नियुक्ति का तरीका क्या है, नियुक्ति की योग्यता क्या रहती है, पदोन्नति से जुड़े क्या नियम हैं’ को लेकर भी जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा ‘कैडर की संरचना, नियुक्ति किस प्रकार की जाती है, पदों को कैसे भरा जाता है, पे स्केल, कैडर में पोस्ट कितनी होती है, पिछली बार अधिकारियों को कब पदोन्नति दी गई थी, कुल खाली पद कितने हैं’ को लेकर भी जानकारी मांगी गई है। इन जानकारियों को इकट्ठा करके प्रशिक्षण, पदोन्नति से जुड़ा जानकारी देने को कहा गया है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविदेशमंत्री एस जयशंकर ने कहा, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद सार्क के रास्ते में बड़ा रोड़ा
    Next Article कोडरमा-धनबाद रेल खंड पर मालगाड़ी का इंजन फेल, परिचालन प्रभावित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहुमत है तो बीजेपी संसद में लाकर UCC बिल पास कराए : उमर अब्दुल्ला

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: अब MLC हैं दीपक प्रकाश, फिर भी क्यों फंसी है मंत्री की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026

    झारखंड : रामगढ़ में प्रदूषण पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, दोनों उद्योगों की साल में दो बार होगी जांच

    September 15, 2026

    बहुमत है तो बीजेपी संसद में लाकर UCC बिल पास कराए : उमर अब्दुल्ला

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.