Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नगड़ी और कुच्चू पीएचसी में मॉडर्न लेबर रूम होगा विकसित, जिला प्रशासन ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ किया एमओयू
    जोहार ब्रेकिंग

    नगड़ी और कुच्चू पीएचसी में मॉडर्न लेबर रूम होगा विकसित, जिला प्रशासन ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ किया एमओयू

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। जिला के नगड़ी और कुच्चू पब्लिक हेल्थ सेंटर (पीएचसी) में मॉडल लेबर रूम विकसित किया जाएगा। इसे लेकर रांची जिला प्रशासन ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ एमओयू किया है। आज दिनांक 08 दिसंबर 2020 को समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में इससे संबंधित एमओयू साइन किया गया। रांची जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त छवि रंजन और इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से प्रमोद रंजन, डीजीएम (एचआर सीएसआर) आईओसीएल ने एमओयू पर साइन किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त रांची अनन्य मित्तल, सिविल सर्जन वीबी प्रसाद एवं इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर उपस्थित थे।

    सीएसआर के तहत सहयोग कर रहा आईओसीएल

    नगड़ी और कुच्चू के पीएचसी में मॉडल लेबर रूम विकसित किए जाने को लेकर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी यानी सीएसआर के तहत सहयोग कर रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए आईओसीएल की तरफ से सीएसआर के तहत 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।

    आगे भी जारी रहेगा सहयोग डीजीएम- आईओसीएल

    इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के डीजीएम प्रमोद रंजन ने कहा कि सीएसआर के तहत कंपनी आगे भी विभिन्न प्रोजेक्ट में रांची जिला प्रशासन का सहयोग करती रहेगी। विभिन्न परियोजनाओं के लिए रांची जिला प्रशासन की ओर से मिलने वाले सहयोग की भी उन्होंने सराहना की।

    उपायुक्त ने दिया धन्यवाद

    सीएसआर के तहत विभिन्न प्रोजेक्ट में रांची जिला प्रशासन के सहयोग के लिए उपायुक्त रांची छवि रंजन ने आईओसीएल का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा इस प्रोजेक्ट के तहत चार पीएचसी में मॉडर्न लेबर रूम विकसित करने का प्रस्ताव था पर हम दो के साथ इसकी शुरुआत कर रहे हैं। आने वाले दिनों में भी आईओसीएल का सहयोग हमें प्राप्त होता रहेगा।

    आपको बताएं कि दो दिन पहले ही आईओसीएल ने सीएसआर के तहत रेलवे को एंबुलेंस उपलब्ध कराया है, जो रांची रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इससे संबंधित एमओयू पिछले साल जिला प्रशासन और आईओसीएल के बीच हुआ था।

    Jhakrhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : सुपौल में अपराधियों ने कार से तीन लाख रुपये चुराये
    Next Article जम्मू कश्मीर : महबूबा मुफ्ती को मध्य कश्मीर जाने पर फिर से नजरबंद किया

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.