Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»MLA श्वेता सिंह की बढ़ सकती है मुश्किलें, राजभवन ने निर्वाचन आयोग से पूछा यह सवाल
    झारखंड

    MLA श्वेता सिंह की बढ़ सकती है मुश्किलें, राजभवन ने निर्वाचन आयोग से पूछा यह सवाल

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2025Updated:July 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    श्वेता सिंह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बोकारो से कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह की परेशानी बढ़ सकती है। राजभवन ने निर्वाचन आयोग से पूछा है कि उनके खिलाफ मामला ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का बनता है या नहीं।

    दरअसल, श्वेता सिंह के नाम पर BSL और HSCL में दो क्वार्टर आवंटित हैं। सेक्टर-3 के क्वार्टर संख्या 562 का 2.77 लाख रुपये और क्वार्टर संख्या 873 का 97 हजार रुपये बकाया है। उन्होंने यह जानकारी विधानसभा चुनाव के दौरान शपथ पत्र में नहीं दी थी।

    बीजेपी ने की शिकायत

    पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने इस मामले की शिकायत राज्यपाल और निर्वाचन आयोग से की थी। इसके बाद राजभवन ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) से रिपोर्ट मांगी। जांच में खुलासा हुआ कि श्वेता सिंह ने एक क्वार्टर ब्रह्रा सर्विस सोसाइटी की सचिव के तौर पर लिया है।

    दो पैन कार्ड और वोटर आईडी भी सवालों में

    आयकर विभाग ने बताया कि श्वेता सिंह के नाम दो पैन कार्ड हैं — एक गुरुग्राम और दूसरा रामगढ़ में। दोनों में जन्म तिथि एक ही (19 जून 1984) है, लेकिन एक में पिता का नाम दिनेश कुमार सिंह और दूसरे में संग्राम सिंह (जो उनके पति का नाम है) लिखा है।

    इसके अलावा बिहार के जमुई में उनके नाम से एक वोटर आईडी कार्ड भी मिला था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। नियम के अनुसार किसी व्यक्ति के पास एक से अधिक वोटर आईडी नहीं हो सकती। बीजेपी ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है और मांग की है कि श्वेता सिंह की विधायकी रद्द की जाए।

    Also Read : गंगा सहित कई नदियां छूने लगीं खतरे की सीमा, तटीय इलाकों में अलर्ट जारी

    ऑफिस ऑफ प्रॉफिट कांग्रेस विधायक चुनाव आयोग झारखंड न्यूज दो पैन कार्ड बीजेपी बोकारो राजनीतिक विवाद विधानसभा चुनाव वोटर आईडी श्वेता सिंह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमेरिका ने पाक समर्थित TRF को आतंकी संगठन घोषित किया
    Next Article बारिश से सरकारी स्कूल का जर्जर भवन गिरा, सुरेश बैठा की मौ’त व 3 बच्चे घायल

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.