Ranchi : IPL 2025 में RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद एक इमोशनल पल पूरे देश ने देखा। मैदान में विराट कोहली की आंखें नम थीं, वहीं पवेलियन में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की मुस्कान सभी के दिल को छू गई। इसी खास पल को झारखंड की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने ट्विटर पर बारीकी से साझा किया।
कल्पना सोरेन ने ट्वीट में लिखा, “विराट कोहली जी की आंखें नम थीं और उधर अनुष्का शर्मा जी उनकी खुशी को महसूस कर मुस्कुरा रही थीं। विराट अपने आंसू रूमाल से छुपा रहे थे और अनुष्का दिल खोलकर जश्न मना रही थीं।” उन्होंने आगे लिखा, “यह दृश्य हर उस महिला को छू जाएगा जिसने अपने पति को संघर्ष करते, गिरते और फिर उठते देखा है। मैंने भी पिछले एक साल में ऐसे ही दर्द और खुशी को बहुत करीब से महसूस किया है।” कल्पना ने 18 साल के संघर्ष को याद करते हुए विराट और उनकी टीम को बधाई दी और साथ ही पंजाब की टीम की भी तारीफ की, जिन्होंने शानदार खेल दिखाया।
मैदान में विराट कोहली जी की आंखें नम थी उधर अनुष्का शर्मा जी पवेलियन में विराट की ख़ुशी को महसूस कर मुस्कुरा रही थी। विराट रूमाल से अपने आंसू छुपाने की कोशिश कर रहे थे इधर अनुष्का दिल खोलकर जश्न मना रही थी।
इस दृश्य को हर वो स्त्री महसूस कर सकती है जिन्होंने अपने पति को संघर्ष… pic.twitter.com/GqvHF95ChO
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) June 3, 2025
Also Read : कुएं से मिला अधेड़ व्यक्ति का श’व, जांच में जुटी पुलिस
Also Read : टाटानगर से चाईबासा और चाकुलिया के लिए दो नई मेमू ट्रेनें शुरू होंगी
Also Read : रेलवे की जमीन खाली कराने की कार्रवाई शुरू, जल्द हटेगा अतिक्रमण…
Also Read : प्रधानमंत्री मोदी 6 जून को करेंगे जम्मू-कश्मीर का दौरा, देंगे कई सौगातें
Also Read : ITR-1 और ITR-4 फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध, लेकिन तकनीकी दिक्कतें बनी रहीं
Also Read : 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा संसद का मानसून सत्र
Also Read : तेज प्रताप को परिवार से निकालना एक सोची-समझी साजिश : जीतनराम मांझी
Also Read : बोधगया नगर परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए सुमन कुमारी मांझी ने भरा नामांकन
Also Read : लंबे इंतजार के बाद आमिर खान ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा
Also Read : मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने स्कूलों के नाम पर दिल्ली को लूटा : मनजिंदर सिंह सिरसा