Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रामगढ़ में 622 अग्निवीरों की कठिन ट्रेनिंग खत्म, अब हुई सेना में एंट्री
    झारखंड

    रामगढ़ में 622 अग्निवीरों की कठिन ट्रेनिंग खत्म, अब हुई सेना में एंट्री

    Team JoharBy Team JoharJune 4, 2025Updated:June 4, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पंजाब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के रामगढ़ छावनी में 5वें बैच के 622 अग्निवीर रिक्रूट्स की भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ। यह समारोह 31 सप्ताह के कठिन शारीरिक, मानसिक और तकनीकी प्रशिक्षण के सफल समापन पर आयोजित किया गया। परेड की समीक्षा पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर साजेश बाबू पी.जी. ने की।

    A proud day at Punjab Regimental Centre, Ramgarh Cantt! On 04 Jun 2025, 622 Agniveers of Batch-5 passed out, marking their transformation from youth to soldiers. A journey of grit, growth & glory begins in service to the nation. 🇮🇳#PunjabRegiment @artrac_ia @adgpi @suryacommand pic.twitter.com/xVdxtI5HUR

    — Wg Cdr Debartho Dhar PRO (Def) Prayagraj (@PROdefprayagraj) June 4, 2025

    ब्रिगेडियर साजेश ने कहा कि देश की सेवा के लिए तैयार हुए ये अग्निवीर अब भारतीय सेना का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान अग्निवीरों को आधुनिक तकनीकी उपकरणों, कंप्यूटर शिक्षा, हथियार संचालन और व्यक्तित्व विकास की गहन जानकारी दी गई, ताकि वे बदलते युद्ध परिदृश्य में दक्षता से कार्य कर सकें।

    गर्व और उत्साह का वातावरण

    हिमाचल प्रदेश से आए अग्निवीर आर्यन शर्मा ने मीडिया को बताया कि, “आज मैं अपने आप को बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यह दिन मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन है।” वहीं अग्निवीर पंच परिहार के पिता रिटायर्ड सूबेदार राजीव कुमार भी 28 वर्षों तक देश की सेवा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि, “उनके परिवार की यह चौथी पीढ़ी है जो भारतीय सेना का हिस्सा बनी है। मेरे बेटे का यह कदम मेरे लिए गर्व का क्षण है।”

    पंजाब

    समय के अनुसार प्रशिक्षण में बदलाव

    ब्रिगेडियर साजेश ने बताया कि वर्तमान समय में सैन्य अभियान जैसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अनुरूप प्रशिक्षण में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। भविष्य की बैचों के लिए और अधिक तकनीकी जानकारी और प्रशिक्षण जोड़ा जाएगा। उन्होंने ट्रेनिंग स्टाफ और इंस्ट्रक्टर्स के प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने अग्निवीरों को सक्षम, जिम्मेदार और दूरदर्शी सैनिक के रूप में तैयार किया।

    समारोह का समापन राष्ट्र सेवा की शपथ के साथ

    समारोह के अंत में सभी अग्निवीरों ने संविधान, राष्ट्र, वर्दी और भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं के प्रति निष्ठा की शपथ ली। इस अवसर पर उपस्थित परिजनों को सम्मानित करते हुए ‘गौरव पदक’ प्रदान किए गए, जो उनके त्याग और गर्व का प्रतीक है। पंजाब रेजिमेंट सेंटर का यह समारोह न केवल अग्निवीरों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

    पंजाब

    Also Read : कुएं से मिला अधेड़ व्यक्ति का श’व, जांच में जुटी पुलिस

    5th Batch 5वां बैच 622 Recruits 622 रिक्रूट्स Agniveer Army Parade Brigadier Sajesh Babu Historic Ground indian army Kilahari Ground Mental Training Military Ceremony Military Training Passing out parade Physical Training Punjab Regimental Centre Technical Training अग्निवीर ऐतिहासिक ग्राउंड किलाहरी ग्राउंड तकनीकी प्रशिक्षण पंजाब रेजिमेंटल सेंटर पासिंग आउट परेड ब्रिगेडियर साजेश बाबू भारतीय सेना मानसिक प्रशिक्षण शारीरिक प्रशिक्षण सेना परेड सैन्य प्रशिक्षण सैन्य समारोह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRCB की जीत पर MLA कल्पना सोरेन ने किया भावुक ट्वीट, विराट और अनुष्का को लेकर लिखी यह बात
    Next Article पिकअप वैन की टक्कर से राजमिस्त्री की चली गयी जान, चालक फरार

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026
    झारखंड

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.