Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»लापता मां और तीन बच्चों की ह’त्या, नदी किनारे मिले चारों के श’व
    क्राइम

    लापता मां और तीन बच्चों की ह’त्या, नदी किनारे मिले चारों के श’व

    Team JoharBy Team JoharJanuary 15, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    घटना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अहियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंदवारा पुल के नीचे नदी किनारे एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नदी किनारे चार शव पड़े देखे, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

    मृतकों की पहचान कृष्णमोहन की पत्नी ममता और उनके तीन बच्चों—बेटी कृति तथा दो बेटे अंकुश और आदित्य—के रूप में हुई है। चारों के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

    प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला और बच्चों की हत्या कर शव नदी किनारे फेंक दिए गए। मृतका के पति ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी पत्नी और बच्चों का शादी की नीयत से अपहरण कर हत्या की गई है। परिजनों के अनुसार, ममता और उसके तीनों बच्चे 10 तारीख से लापता थे, जिसकी शिकायत पहले ही पुलिस में दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था।

    घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया है और फॉरेंसिक जांच की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। इस जघन्य घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग और परिजन दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

    Also Read : ED केस में सीएम हेमंत सोरेन को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

    Ahiyapur police station Bihar Crime News bodies found near river Chandwara bridge children murdered Crime news Family Murder Forensic Investigation Horrific incident missing family mother and three children murdered muzaffarpur police investigation post mortem sensation in the area suspected kidnapping woman murdered अपराध समाचार अपहरण की आशंका अहियापुर थाना इलाके में सनसनी चंदवारा पुल दिल दहला देने वाली घटना नदी किनारे शव पारिवारिक हत्या पुलिस जांच पोस्टमार्टम फॉरेंसिक जांच बच्चों की हत्या बिहार बिहार क्राइम न्यूज Bihar महिला की हत्या मां और तीन बच्चों की हत्या मुजफ्फरपुर लापता परिवार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleED केस में सीएम हेमंत सोरेन को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
    Next Article टाटा पावर मजदूर यूनियन ने किया जोरदार प्रदर्शन, 17 जनवरी तक मांगे न पूरी होने पर हड़ताल का ऐलान

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमशेदपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 42 लाख से ज्यादा कैश और सोना लूटकर फरार हुए अपराधी

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : बाढ़ से 50 लाख लोग बेहाल, गंगा और कोसी उफान पर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    September 23, 2026
    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026
    Latest Posts

    अंत्योदय दिवस : समाज के आखिरी व्यक्ति की बात करने वाले दीनदयाल उपाध्याय की पूरी कहानी

    September 25, 2026

    25 सितंबर 1925 : चाईबासा में गांधी से मिले देवेंद्र नाथ सामंत, फिर संविधान सभा तक पहुंची सिंहभूम की आवाज

    September 25, 2026

    महंगाई दर में दिल्ली को पछाड़ा, फिर भी झारखंड में महंगाई कम? समझिए NSO का यह पेंच पार्ट-2

    September 25, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली : अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में बिहार का मनु कुमार सिंह गिरफ्तार

    September 24, 2026

    झारखंड : तृषा सिंह के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के घर पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.