Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जनता से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं, क्राइम मीटिंग में एसपी ने दिये सख्त निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    जनता से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं, क्राइम मीटिंग में एसपी ने दिये सख्त निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 10, 2026No Comments4 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एसपी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर मंगलवार को एसपी ऑफिस में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसपी अजय कुमार ने की। इस दौरान जिले के सभी थाना और ओपी प्रभारियों के साथ अलग-अलग मामलों की समीक्षा की गई और कई जरूरी निर्देश भी दिए गए।

    आम लोगों से अच्छा व्यवहार करने की हिदायत

    बैठक की शुरुआत में एसपी अजय कुमार ने साफ कहा कि थाना में आने वाले आम लोगों के साथ पुलिस का व्यवहार अच्छा और सहयोगी होना चाहिए। लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना जाए और उनका समाधान करने की कोशिश की जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर किसी पुलिसकर्मी की ओर से आम जनता के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

    फायरिंग, आगजनी और महिला उत्पीड़न के मामलों की समीक्षा

    गोष्ठी में जिले में दर्ज कई गंभीर मामलों की समीक्षा की गई। इसमें फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़, विस्फोट, संपत्ति से जुड़े अपराध, महिला उत्पीड़न, पोक्सो और दुष्कर्म जैसे मामले शामिल थे। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में लंबित कार्रवाई को जल्द पूरा करें और केस का निष्पादन समय पर करें।

    इंटरनेट पर धमकी देने वाले पर कार्रवाई का निर्देश

    बैठक में यह बात भी सामने आई कि कुछ व्यवसायियों और लोगों को राहुल दूबे नाम के व्यक्ति द्वारा इंटरनेट के माध्यम से धमकी दी जा रही है। इस पर एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस मामले को गंभीरता से लें और इससे जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

    एंटी क्राइम चेकिंग और निगरानी बढ़ाने को कहा

    एसपी ने सभी थाना और ओपी प्रभारियों को एंटी क्राइम चेकिंग नियमित रूप से करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चेकिंग का समय बदलते रहें ताकि अपराधियों पर नजर रखी जा सके। साथ ही इसकी जानकारी रक्षक ऐप में दर्ज करने को भी कहा गया। थाना क्षेत्र के प्रवेश और निकास मार्गों पर बैरियर लगाकर जांच अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया।

    लंबित वारंट और कुर्की जल्द करें पूरा

    बैठक में अदालत से जारी वारंट और कुर्की के मामलों को समय पर पूरा करने को कहा गया। जिन मामलों में एफएसएल जांच लंबित है, उनके लिए राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला रांची को जल्द पत्र भेजने का निर्देश दिया गया।

    महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा पर खास जोर

    एसपी ने कहा कि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि अगर रात के समय कोई महिला, बच्चा या बुजुर्ग अकेला दिखे तो पुलिस उन्हें हर संभव मदद दे और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने में सहयोग करे। महिला उत्पीड़न, पोक्सो और दुष्कर्म के मामलों को दो महीने के अंदर पूरा करने का भी निर्देश दिया गया।

    सड़क सुरक्षा और जागरूकता अभियान चलाने को कहा

    बैठक में सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। एसपी ने हिट एंड रन मामलों के पीड़ितों को समय पर मुआवजा दिलाने और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही डायल 112 पर आने वाली शिकायतों का भी समय पर निपटारा करने को कहा गया।

    बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

    बैठक के दौरान उन पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने तीन या उससे अधिक मामलों का निष्पादन किया था। उन्हें एक-एक सुसेवांक देकर पुरस्कृत किया गया।

    ये अधिकारी रहे मौजूद

    इस अपराध गोष्ठी में सहायक पुलिस अधीक्षक सह पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस केंद्र के अधिकारी, रामगढ़ और रजरप्पा थाना प्रभारी, यातायात थाना प्रभारी समेत सभी थाना और ओपी प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे।

    Also Read : स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव बनने जा रहे दूल्हा, मसूरी में होगा भव्य विवाह समारोह

    Misbehavior with the public will not be tolerated SP gave strict instructions in the crime meeting. क्राइम मीटिंग में एसपी ने दिये सख्त निर्देश जनता से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के XLRI को बम से उड़ाने की धमकी, अज्ञात ई-मेल से मचा हड़कंप
    Next Article झारखंड के तीन विश्वविद्यालयों को मिले नए कुलपति, अधिसूचना जारी

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.