Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चंपई सरकार में कांग्रेस कोटे का मंत्री पद खाली, कांग्रेस ने अबतक तय नहीं किया है नाम, दीपिका बन सकती हैं मंत्री !
    झारखंड

    चंपई सरकार में कांग्रेस कोटे का मंत्री पद खाली, कांग्रेस ने अबतक तय नहीं किया है नाम, दीपिका बन सकती हैं मंत्री !

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    • इस बार किसी महिला को कांग्रेस बना सकती है मंत्री
    • महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह हो सकती हैं चंपई सरकार में मंत्री

    रांची : टेंडर कमीशन घोटाले में जेल में बंद आलमगीर आलम के इस्तीफे के बाद चंपई सरकार में मंत्री का एक पद खाली है. यह पद कांग्रेस कोटे से किसी विधायक से भरा जाएगा, लेकिन कांग्रेस ने अबतक किसी विधायक का नाम नहीं दिया है. जोहर लाइव से बातचीत में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि किस विधायक को मंत्री बनाया जाएगा अभी यह फाइनल नहीं हुआ है. उम्मीद है बकरीद के बाद इसपर प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर से चर्चा के बाद नाम फाइनल होगा. गौरतलब है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर अभी जम्मू-कश्मीर में हैं. वे 21 जून को पश्चिम बंगाल जाएंगे उसके बाद 22 को झारखंड पहुंचेंगे.

    आलमगीर आलम के इस्तीफे के बाद से खाली है मंत्री पद

    झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के तहत झारखंड सरकार में चार मंत्री पद कांग्रेस को मिला है. आलमगीर के इस्तीफे के बाद एक पद खाली है. मंत्री पद पाने के लिए कई विधायक रांची से दिल्ली तक के वरिष्ठ नेताओं की चिरौरी कर रहे हैं. झारखंड में कांग्रेस विधायकों की कुल संख्या 17 है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार कांग्रेस मंत्री पद किसी महिला विधायक को देगी. कांग्रेस के पास 4 महिला विधायक हैं. पिछली बार हेमंत कैबिनेट में भी इनमें से किसी को पहुंचने का मौका नहीं मिला था. इसलिए इस बार पार्टी नेतृत्व महिला विधायक को ही मंत्री बना सकती है.

    दीपिका की नाराजगी दूर करने के लिए मंत्री पद दे सकती है कांग्रेस

    अगर किसी महिला विधायक को कांग्रेस कोटे से मंत्री बनाया जाता है तो सबसे पहला नाम महगामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह का आयेगा. दीपिका पांडेय सिंह को इस वजह से भी पार्टी मंत्री बना सकती है कि लोकसभा चुनाव में उन्हें गोड्डा लोकसभा सीट का प्रत्याशी घोषित कर बाद में टिकट वापस लिया गया था. दीपिका और उनके समर्थकों को बुरा तो बहुत लगा था, लेकिन उन्होंने किसी तरह का विरोध जाहिर नहीं किया. गोड्डा से कांग्रेस के प्रत्याशी बनाये प्रदीप यादव के पक्ष में चुनाव प्रचार किया, हालांकि प्रदीप चुनाव हार गये. कांग्रेस दीपिका की नाराजगी को दूर करने के लिए उन्हें मंत्री बना सकती है.

    कांग्रेस चंपई सरकार पद खाली मंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगंगा दशहरा के दिन पटना के बाढ़ में हुआ बड़ा हादसा, नाव पलटने से गंगा नदी में लापता हुए लोग
    Next Article लोहरदगा के पेशरार प्रखंड के बीडीओ की बेटी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट छोड़ा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.